फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Textile business back on track, traders' faces blossomed

पटरी पर लौटा कपड़ा व्यवसाय, व्यापारियों के चेहरे खिले

Thu, 06 Oct 2022 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 06 Oct 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Textile business back on track, traders' faces blossomed
फोटो संख्या:51भगवान परशुराम चौक पर कपड़े के शोरूम में कपड़े खरीदते लोग---संवाद - फोटो : Narnol
महेंद्रगढ़। त्योहारी सीजन में कपड़ा बाजार की रौनक बढ़ी है। कपड़े की दुकानों में ग्राहकों की भीड़ लग रही है। दशहरा बीतने के बाद करवाचौथ 13 अक्तूबर और दीपावली 24 अक्तूबर को है। इसके बाद शादी ब्याह का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में कपड़ा कारोबार लगातार गुलजार रहने वाला है।
विज्ञापन

नवरात्र से ही कपड़ा बाजार रफ्तार पकड़ चुका है। दशहरा पर नये कपड़े पहनने का प्रचलन है। ऐसे में लोगों ने कपडे़ की खरीदारी की। कारोबारियों का कहना है कि अगर यही स्थिति रही तो दीवाली तक अच्छे कारोबार की उम्मीद है। बीते दो वर्ष में कोरोना संकट के चलते मंदी आई थी लेकिन अब सीजन में कारोबार पटरी पर लौटने के साथ ही तेजी से आगे बढ़ रहा है। व्यापारियों की मानें तो पहले शादी और त्योहार सीजन शुरू होने से दुकानों में भीड़ बढ़नी आरंभ हो गई है। व्यापारियों को उम्मीद है कि दीपावली तक पिछले साल की अपेक्षा इस बार ज्यादा कारोबार होगा। अभी सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है तो बाजार में गर्म कपड़ों व कंबल की मांग बढ़ने लगी है। व्यापारियों ने बताया कि पानीपत, आगरा, सूरत, महाराष्ट्र, अहमदाबाद, मुंबई, भीलवाड़ा, कानपुर, दिल्ली, बरेली, कोलकाता, जयपुर, वाराणसी शहरों से कपड़े की आपूर्ति होती है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए माल स्टॉक किया गया है। करवा चौथ को लेकर महिलाओं को खासा उत्साह है। इस बार लाल रंग की साड़ियों की मांग अधिक है। वहीं कॉटन की साड़ियां भी महिलाओं को खूब भा रही हैं। युवतियों की पसंद लांचे, लैगी, मॉडर्न लहंगा की मांग ज्यादा बनी हुई है।
विज्ञापन

-
कोरोना काल में कारोबार मंदा था। नवरात्र से बाजारों में रौनक बढ़ गई है। त्योहारी सीजन में ग्राहकों ने भी खरीदारी शुरू कर दी है। इस बार कारोबार अच्छा होने की उम्मीद है।- राजेंद्र सैनी बजाज, कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

-
इस बार पिछले साल से अधिक कारोबार होने की उम्मीद है। पिछले वर्ष 30 प्रतिशत कारोबार हुआ था लेकिन इस वर्ष 80 प्रतिशत कारोबार होने उम्मीद है। करवा चौथ पर महिलाएं कपड़े खरीद रही हैं।- विकास मेहता
-
कपड़े की खरीदारी बढ़ी है। ग्राहकों की मांग एवं पसंद के अनुसार कपड़ों का स्टॉक किया गया है। इस माह के अंतिम सप्ताह से शादी का सीजन शुरू हो जाएगा।- बृजलाल रोहिल्ला, प्रधान टेलर्स यूनियन, कपड़ा व्यापारी

-
त्योहारों के बाद लग्न शुरू हो जाएगा। शादियों में कपड़े की बिक्री अधिक होती है। त्योहारों के चलते लोग कपडे़ खरीद रहे हैं। इस बार अच्छा कारोबार होने की उम्मीद है।- नरेंद्र मेहता, कपड़ा व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed