{"_id":"5dd045dd8ebc3e54e2279886","slug":"test-exam-security-job-narnol-news-rtk5278918144","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटेट ः 30 केंद्रों पर 7640 अभ्यर्थियों में 6682 उपस्थित, 958 रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटेट ः 30 केंद्रों पर 7640 अभ्यर्थियों में 6682 उपस्थित, 958 रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
एचटेट परीक्षा केंद्र के बाहर लाइन में खड़ी परीक्षार्थी।
- फोटो : Narnol
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से करवाई जा रही हरियाणा पात्रता परीक्षा पहले दिन हुई सायंकालीन परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। जिले में बनाए गए 14 स्कूलों में 30 परीक्षा केंद्रों में 7640 में से 6682 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 958 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।
जिले में ही परीक्षा केंद्र होने के कारण उनके चेहरों पर खुशी दिखाई दे रही थी। प्रत्येक सेंटर पर भारी संख्या में पुलिस कर्मियों की ड्यूटियां लगाई गई थी। बोर्ड समेत प्रशासन के उड़नदस्ते दिन भर परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। इसी दौरान कहीं भी किसी प्रकार की कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं पाई गई। परीक्षा केंद्र पर परीक्षार्थी दो घंटे पहले पहुंचना शुरू हो गए थे। परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर तीन लेवल से होकर गुजरना पड़ रहा था। इस दौरान गहनता से तलाशी ली गई। परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र के बाहर सामान रखा गया। परीक्षार्थी को वीडियोग्राफी व फोटोग्राफी के साथ परीक्षा में बैठने दिया। एचटेट की परीक्षा के लिए नारनौल में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, राजकीय महिला महाविद्यालय, यदुवंशी शिक्षा निकेतन पटीकरा, सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल नसीबपुर, सीएल स्कूल नारनौल, हरियाणा सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल में परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। डीईओ अजीत सिंह ने बताया कि पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। उन्होंने बताया कि रविवार को भी कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच परीक्षा होगी।
महेंद्रगढ़ में 141 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित
महेंद्रगढ़ में एचटेट लेवल तीन की परीक्षा कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच हुई। किसी भी परीक्षा केंद्र पर कोई घटना नहीं हुई। महेंद्रगढ़ में मात्र तीन ही परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। दो परीक्षा केंद्र आरपीएस स्कूल तथा एक परीक्षा केंद्र राजकीय महिला कॉलेज में बनाया गया था। इन परीक्षा केंद्रों पर 818 परीक्षार्थियों में से 677 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 141 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
तीसरी आंख की रही नजर
एचटेट की परीक्षा तीसरी आंख की नजर में हुई। केंद्रों के अंदर और बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। पेपर लाने और ले जाने तक सभी कार्यों की वीडियोग्राफी की गई थी। इसके अलावा परीक्षा भवन में बैठे एक-एक परीक्षार्थी की रोल नंबर के साथ वीडियोग्राफी की गई थी। केंद्रों पर लगे जैमर के कारण केंद्र के 200 मीटर दूरी तक मोबाइल रेंज नहीं आ रही थी। परीक्षा केंद्र पर नकल रहित परीक्षा करवाने के लिए जैमर लगाए हुए थे, ताकि केंद्र पर मोबाइल काम न कर सके। सभी परीक्षा भवनों के अंदर जाने से पहले पुलिस ने महिलाओं के टॉप्स, नोज पिन, जुराब, पायल, पर्स, बेल्ट, मोबाइल आदि बाहर निकलवा दिए थे। महिलाएं, मंगलसूत्र पहन कर ही अंदर जा सकती थीं। हाथ पर बंधे धागे भी पुलिस ने उतरवा दिए थे। मुख्य द्वार के अलावा दो अन्य स्थानों पर भी चेकिंग की गई।
वेरिफाइड होने पर ही बैठने दिया परीक्षा में
मुख्य द्वार पर चेकिंग के बाद केंद्र के अंदर परीक्षार्थियों के आधार कार्ड, एडमिट कार्ड तथा कंफर्मेशन पेज चेक किए गए, बायोमीट्रिक से जांच की। उसके बाद एडमिट कार्ड पर वेरिफाइड होने पर अंदर बैठने दिया जा रहा था। पेपर शुरू होने के बाद हस्ताक्षर तथा पेपर खत्म होने से पहले परीक्षार्थियों के हस्ताक्षर एवं अंगूठे लगवाए गए।