फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ten year old Namya Saini brought recognition to Mahendragarh in Karate

Mahendragarh-Narnaul News: दस साल की नाम्या सैनी ने कराटे में दिलाई महेंद्रगढ़ को पहचान

Fri, 04 Apr 2025 11:24 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 04 Apr 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ten year old Namya Saini brought recognition to Mahendragarh in Karate
फोटो संख्या:57- ​खिलाड़ी  नाम्या सैनी--संवाद
महेंद्रगढ़। मोहल्ला सैनीपुरा निवासी नाम्या सैनी ने महज दस वर्ष की उम्र में ही कराटे में राष्ट्रीय स्तर पर जिले को पहचान दिलाई है। नाम्या सैनी कराटे व मार्शल आर्ट की राष्ट्रीय स्तर पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में दस पदक जीत चुकी है।
विज्ञापन

शहर के एक निजी स्कूल में छठवीं कक्षा पढ़ने वाली नाम्या पढ़ाई में भी अव्वल है। प्रतिदिन चार घंटे अभ्यास कर लगातार प्रतिभा को निखार रही है। नाम्या का सपना है कि वह अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में देश का नाम रोशन करे। नाम्या के पिता डॉ. अभिषेक सैनी व माता डॉ. चेतना सैनी ने बताया कि नाम्या महज पांच वर्ष की आयु में ही कराटे का अभ्यास करने लगी थी। अभ्यास के लिए प्रतिदिन सुबह पांच बजे से सात बजे तक नियमित अकादमी में अभ्यास करती है। पढ़ाई में भी कक्षा में अव्वल आती है। बेटी का सपना है कि वह देश के लिए खेले तथा अपने जिले का नाम रोशन करे।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध कराटे और मार्शल आर्ट अकादमी के संचालक कोच लोकेश सैनी ने बताया कि नाम्या पांच साल से अभ्यास कर रही है। देशभर में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया है। नाम्या कभी भी कोई प्रतियोगिता नहीं हारी है। एक दिन प्रदेश का नाम रोशन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट
नाम्या सैनी की उपलब्धियों पर एक नजर
14 अप्रैल 2024 को हिसार में राष्ट्रीय ओपन कराटे प्रतियोगिता में नाम्या सैनी ने पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके बाद 28 अप्रैल 2024 में मानेसर में राष्ट्रीय ओकीनावा ओपन स्टेट कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर प्रतिभा दिखाई। कुरुक्षेत्र में वर्ष 2024 के सितंबर में आयोजित प्रतियोगिता में नाम्या ने प्रोफेशनल कराटे लीग में रजत पदक प्राप्त किया। राष्ट्रीय स्तर पर कश्मीर के इनडोर स्टेडियम में रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया था। 2024 में ही अक्तूबर में कश्मीर स्टेडियम में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर उभरती प्रतिभा ने जिले का परचम लहरा दिया। इसके अलावा जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में 10 से अधिक पदक जीतकर विभिन्न प्रतियोगिता में पहनी पहचान बनाई।

फोटो संख्या:57- खिलाड़ी  नाम्या सैनी--संवाद

फोटो संख्या:57- खिलाड़ी  नाम्या सैनी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed