फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Ten-day Ganesh festival starts today

Mahendragarh-Narnaul News: दस दिवसीय गणेश उत्सव आज से शुरू

Sat, 07 Sep 2024 12:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 07 Sep 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Ten-day Ganesh festival starts today
फोटो संख्या:60- पंडित राहुल भारद्वाज--संवाद
महेंद्रगढ़। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को देशभर में गणेश चतुर्थी (गणेश जन्मोत्सव) के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन से गणेश उत्सव का भी शुभारंभ हो जाता है। गणेश चतुर्थी पर लोग धूमधाम से मिट्टी से बनी गणपति की मूर्ति घरों में, मंदिर में और बड़े-बड़े पंडालों में लाकर स्थापित करते है। दस दिनों तक उसकी पूरी विधि विधान से पूजा अर्चना करते है। फिर चतुर्दशी वाले दिन बहते जल में विसृजित करते हैं।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य पंडित राहुल भारद्वाज गढ़ी ने बताया कि चतुर्थी से चतुर्दशी से चलने वाला यह पर्व शनिवार से शुरू होगा। 17 सितंबर अनंत चतुर्दशी वाले दिन इस महोत्सव का समापन होगा। पौराणिक कथा के अनुसार महर्षि वेदव्यास ने महाभारत की रचना के लिए भगवान गणेश का आह्वान किया था। महर्षि व्यास बोलते गए और गणपति भगवान बिना रुके 10 दिनों तक महाभारत को लिखते गए। इस दौरान भगवान गणेश एक ही मुद्रा में बैठे तो उनपर धूल मिट्टी की परत जम गई। उसी को साफ करने के अनंत चतुर्दशी पर गणेश जी ने सरस्वती नदी में स्नान कर खुद को साफ किया। उस दिन के बाद से ही दस दिन तक गणेश उत्सव मनाया जाने लगा।
विज्ञापन


इन 12 नामों के जाप से मिलेगा सुफल

भगवान गणेश को बुद्धि का देवता माना गया है। अच्छी बुद्धि और विद्या की प्राप्ति के लिए गणपति की पूजा-अर्चना का विधान है और इन बारह नामों का सुमरन करना चाहिए। गणेशजी के वैसे तो अनेक नाम हैं लेकिन ये 12 नाम प्रमुख हैं- सुमुख, एकदंत, कपिल, गजकर्णक, लंबोदर, विकट, विघ्न-नाश, विनायक, धूम्रकेतु, गणाध्यक्ष, भालचंद्र, गजानन। शास्त्रों में बताया गया है कि भगवान गणेश के इन बारह नामों का पाठ करने से विद्या चाहने वाले को विद्या, धन चाहने वाले को धन, पुत्र चाहने वाले को पुत्र और मोक्ष की इच्छा रखने वाले को मोक्ष की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



गणेश मूर्ति स्थापना ,पूजा का शुभ मुहूर्त और योग

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर कई सारे शुभ योग बन रहे हैं जो इस दिन की महत्ता को और भी बढ़ा दे रहे हैं। इसमें सर्वार्थ सिद्धि योग, रवियोग, ब्रह्मयोग, बुधादित्य योग ये योग किसी भी पूजा के लिए शुभ फल प्रदान करते है। उन्होंने बताया कि शुभ का चौघड़िया- सुबह 7:50 बजे से सुबह 9:15 बजे तक, अभिजीत मुहूर्त -सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:48 बजे तक, सर्वार्थ सिद्धि योग - दोपहर 12:27 बजे से पूरे दिन, रवियोग - दोपहर 12:27 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed