फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Temperature reaches beyond 40 again, you will have to face the heat

Mahendragarh-Narnaul News: फिर 40 के पार पहुंचा तापमान, गर्मी से होना पड़ेगा रूबरू

Wed, 16 Apr 2025 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Apr 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Temperature reaches beyond 40 again, you will have to face the heat
नारनौल। क्षेत्र में आमतौर पर मौसम शुष्क और साफ बना हुआ। जिसकी वजह से आमजन को उमसभरी पसीने वाली गर्मी से रूबरू होना पड़ रहा है। बुधवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंच गया है, वहीं न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हालांकि एक नया कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से 18 से 20 अप्रैल के दौरान उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर बर्फबारी और हल्की से मध्यम बारिश ओलावृष्टि की गतिविधियों को दर्ज किया जाएगा। जबकि हरियाणा के केवल उत्तरी जिलों जिसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत तक हल्की बारिश बूंदाबांदी और तेज गति से हवाएं चलने अंधड़ की गतिविधियों की संभावना बन रही है। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने इन जिलों पर 18-20 तक यलो अलर्ट जारी कर दिया है। जबकि शेष हरियाणा एनसीआर दिल्ली में आंशिक बादलवाही और अधिकतर स्थानों पर तेज गति से हवाएं चलने की संभावना जताई है। वहीं एक दो स्थानों पर केवल छिटपुट बूंदा-बांदी की गतिविधियों की संभावना बताई है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ चंद्र मोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में हरियाणा एनसीआर दिल्ली में मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है तापमान में भी बढ़ोतरी जारी है । आज एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से संपूर्ण इलाके में हवाओं की दिशा में में बदलाव देखने को मिल रहा है। बुधवार को नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश: 40.2 व 21.5 डिग्री सेल्सियस और 39.9 व 21.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed