फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Teachers' association to submit memorandum against HTET mandate.

Mahendragarh-Narnaul News: एचटेट की अनिवार्यता के खिलाफ टीचर एसोसिएशन सौंपेगी ज्ञापन

Tue, 29 Sep 2026 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Teachers' association to submit memorandum against HTET mandate.
नारनौल। हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन (एचपीटीए) एचटेट की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर मंगलवार को मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेगी। जिला उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन देने के लिए शिक्षक दोपहर 3 बजे पंचायत भवन परिसर में एकत्रित होंगे।
विज्ञापन

जिला प्रेस सचिव वेद प्रकाश ने बताया कि कार्यक्रम जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली के नेतृत्व में होगा। जिला महासचिव जसवंत यादव ने कहा कि वर्ष 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों के लिए 31 अगस्त 2028 तक एचटेट पास करना अनिवार्य किया गया है। निर्धारित समय तक परीक्षा पास नहीं करने पर जबरन सेवानिवृत्ति का प्रावधान बताया गया है।
विज्ञापन

जिला प्रधान कृष्ण कुमार नंगली ने कहा कि यह मुद्दा केवल किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि शिक्षकों के आत्म-सम्मान और वर्षों के अनुभव से जुड़ा है। उन्होंने शिक्षकों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ के पूर्व प्रधान देवेंद्र यादव सहित अटेली, नांगल चौधरी, नारनौल और कनीना के प्रधान मनोज सोलंकी, विजय दलाल, महेंद्र यादव और रामकिशन यादव ने भी शिक्षकों से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया। डेमोक्रेटिक स्कूल टीचर एसोसिएशन के राज्य सचिव महेश यादव, एचपीटीए राज्य उपप्रधान सूबे सिंह यादव और जिला वरिष्ठ उपप्रधान सुरेश यादव ने भी समर्थन की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed