फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   teacher's are being trained on line to stop child sexual harassment

शिक्षकों को ऑनलाइन दिया जा रहा है बाल यौन उत्पीड़न रोकने का प्रशिक्षण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 02:15 PM IST
विज्ञापन
teacher's are being trained on line to stop child sexual harassment
लॉकडाउन के दौरान शिक्षा विभाग कक्षा एक से आठवीं तक के शिक्षकों को बाल यौन उत्पीड़न रोकने के बारे में ऑनलाइन प्रशिक्षण दे रहा है। इसमें जिले के करीब 500 शिक्षक भाग ले रहे हैं। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम चॉकलेट एप के माध्यम से दिया जा रहा है। बता दें कि शिक्षा विभाग बाल यौन उत्पीड़न रोकने के लिए कदम उठा रहा है। इसके लिए शिक्षकों को बाल यौन उत्पीड़न रोकने संबंधी प्रशिक्षण देने की योजना बनाई गई थी। अब लॉकडाउन को देखते हुए एससीईआरटी ने इसे ऑनलाइन कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए सभी टीचरों को चॉकलेट एप को डाउनलोड कर पंजीकरण करने को कहा गया था। जिसके बाद जिले के करीब 500 टीचरों ने पंजीकरण कराया है। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद गुरुग्राम में शिक्षा तकनीकी विंग के विषय विशेषज्ञ मनोज कौशिक ने बताया कि इस बारे में संबंधित अधिकारियों को पहले ही जानकारी दे गई थी। सभी को चॉकलेट एप पर पंजीकरण करने को कहा गया था। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ट्रेनिंग कार्यक्रम शनिवार से शुरू हो गया है। इसमें शिक्षकों को पोक्सो एक्ट संबंधी पूरी जानकारी दी जाएगी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव विजय यादव ने बताया कि चॉकलेट एप के माध्यम से बाल अपराध रोकने संबंधी प्रशिक्षण शुरू हो गया और 20 अप्रैल चलेगा। उन्होंने बताया कि हर दिन एक चैप्टर पढ़ना पड़ता है। चैप्टर पूरा होने के बाद ऑनलाइन ही असेसमेंट होता है। इसके बाद ही दूसरा चैप्टर खुलता है। उन्होंने बताया कि इसमें पोक्सो संबंधी हर प्रकार की जानकारी है। इससे टीचरों को बाल अपराध को रोकने में मदद मिलेगी। बीईओ नारनौल केएस बालवान ने बताया कि पोक्सो एक्ट के बारे में टीचरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण का कार्यक्रम में ब्लॉक के 80 फीसदी टीचर शामिल हो गए हैं। बचे हुए को भी शामिल होने को कहा गया है। बीईओ ने कहा कि इससे बाल अपराध को रोकने में मदद मिलेगी। यह एक अच्छा कार्यक्रम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed