फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Teacher accused of beating student, under treatment in Jaipur

Mahendragarh-Narnaul News: अध्यापक पर छात्र को पीटने का आरोप, जयपुर में उपचाराधीन

Sat, 30 Nov 2024 11:38 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 30 Nov 2024 11:38 PM IST
विज्ञापन
Teacher accused of beating student, under treatment in Jaipur
मंडी अटेली। अटेली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले एक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 11वीं के छात्र को अध्यापक द्वारा पीटने और अपशब्द कहने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

पीड़ित छात्र के परिजनों द्वारा पुलिस में शिकायत दी है। छात्र का उपचार जयपुर के अस्पताल में चल रहा है। छात्र के पिता मुकेश कुमार ने बताया कि 28 नवंबर को अध्यापक ने बेटे को पीटा था। जिस कारण वह बेहोश हो गया और उसे उपचार के लिए अटेली के सरकारी अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे नागरिक अस्पताल नारनौल के लिए रेफर कर दिया। लेकिन छात्र की गंभीर हालात हाेने के कारण नागरिक अस्पताल के चिकित्सकों ने पीजीआई रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बेहतर उपचार के लिए उसे जयपुर लेकर गए। छात्र के पिता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। लेकिन जिला शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी, स्कूल प्राचार्य और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं अध्यापक कविंद्र ने आरोप को निराधार बताया। कहा कि कुछ बच्चे स्कूल टाइम में गांव में चले गए थे। इसके कारण उन्होंने बच्चों को एक दो थप्पड़ मारे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed