फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Teach the teachers the tricks of room management in training

प्रशिक्षण में अध्यापकों को कक्ष प्रबंधन के गुर सिखाए

Sat, 25 Jun 2022 11:09 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Teach the teachers the tricks of room management in training
नांगल चौधरी। श्री कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल भुंगारका में शनिवार को एक दिवसीय अध्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया गया। नैनीताल से आईं सीबीएसई की मास्टर टीचर्स ट्रेनर डॉक्टर अनिता पंत शर्मा ने अध्यापकों को कक्षा कक्ष प्रबंधन के बारे में बताया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम से अध्यापकों की शिक्षण प्रणाली प्रभावशाली बनती है। इस दौरान स्कूल के कर्मचारियों और अध्यापकों ने अपने अनुभव साझा किए। स्कूल के प्राचार्य वेदपाल यादव ने सभी शिक्षकों को नवीनतम शिक्षण प्रणाली से अवगत करवाया। उन्होंने शिक्षण प्रणाली को प्रभावी बनाने के लिए मॉडल, प्रोजेक्टर, चार्ट एवं विभिन्न सहायक सामग्रियों का कक्षा में प्रयोग कर शिक्षण अधिगम को रोचक बनाने पर बल दिया। प्राथमिक शाखा की प्रधान उमा यादव ने शिक्षकों को रोचकता के साथ पढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर चेयरमैन राजपाल यादव, संदीप खैरवाल, प्रदीप वर्मा, श्याम सुंदर, अध्यापक अत्तर सिंह, संदीप समेत सभी अध्यापक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed