फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Taru Tarang campaign run by Vaishya Arya Shikshan Mahila Mahavidyalaya

Mahendragarh-Narnaul News: वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय की ओर से चलाया गया तरु तरंग अभियान

Thu, 28 Aug 2025 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Taru Tarang campaign run by Vaishya Arya Shikshan Mahila Mahavidyalaya
-फोटो 65 : छात्राओं को पौधे वितरित करती प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा। स्रोत कॉलेज
बहादुरगढ़। वैश्य आर्य शिक्षण महिला महाविद्यालय में चल रहे पौधारोपण अभियान तरु तरंग अभियान का समापन हरियाणा जैव विविधता बोर्ड, झज्जर एवं वन विभाग के साथ मिलकर देवीलाल पार्क में पौधरोपण करके किया गया। समापन के दौरान स्वयंसेविकाओं ने आमजन को पौधे वितरित किए। यह अभियान 6 जुलाई से 27 अगस्त तक चला। इस अभियान के अंतर्गत बहादुरगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों और महाविद्यालय के गोद लिए हुए गांव बामड़ोली, सांखोल, नूना माजरा में पौधारोपण किया गया।
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा के निर्देशानुसार स्वयंसेविकाओं ने आसपास के क्षेत्रों में भी पौधे लगाए। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. आशा शर्मा ने कहा कि तरु तरंग अभियान के माध्यम से हम न केवल पर्यावरण संरक्षण में योगदान दे रहे हैं, बल्कि युवाओं में भी प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का भाव जागृत कर रहे हैं। पौधारोपण एक महत्वपूर्ण कदम है जो हमें एक स्वस्थ और हरित भविष्य की ओर ले जाता है।
विज्ञापन

पौधे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, वायु प्रदूषण को कम करते हैं। इस अभियान के माध्यम से हम न केवल पौधारोपण कर रहे हैं, बल्कि लोगों में जागरूकता भी फैला रहे हैं कि हमें अपने पर्यावरण की रक्षा के लिए क्या करना चाहिए। इस अवसर पर स्वयंसेविकाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पौधारोपण के महत्व के बारे में आमजन को बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य व तरु तरंग अभियान की संयोजिका डॉ. आशा शर्मा ने वाईआरसी काउंसलर सुनीता रानी और दिव्या बंसल, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अन्नू शर्मा, आउटरीच सैल की प्रभारी प्रीत कमल और सुनीता रानी के सहयोग के लिए धन्यवाद किया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की एनएसएस, वाईआरसी, आउटरीच सेल व ईको क्लब की ओर से किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed