फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Target to vaccinate four thousand people in a day in the district

जिले में एक दिन में चार हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य

Fri, 12 Mar 2021 10:58 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 12 Mar 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
Target to vaccinate four thousand people in a day in the district
जिले में कोविड-19 के मामले फिर आने से चिंतित जिला प्रशासन ने टीकाकरण के कार्य में तेजी लाने का फैसला किया है। इसे लेकर रणनीति बनाने के लिए उपायुक्त अजय कुमार खुद शुक्रवार को सीएमओ कार्यालय पहुंचे। चिकित्सकों व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर असरूद्दीन भी मौजूद थे।
विज्ञापन

डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 मार्च को हरियाणा में विशेष कोविड टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। एक दिन में हरियाणा में एक लाख टीके लगाने का लक्ष्य रखा है। जिला महेंद्रगढ़ में 4 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ विशेषकर पंचायत व महिला एवं बाल विकास विभाग का अहम रोल रहेगा। इस दौरान आयुर्वेद व डेंटल सर्जन भी टीका लगने के बाद निरीक्षण रूम में मौजूद रहेंगे। सीएससी संचालक पंजीकरण करवाएंगे। जिले के 18 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 18 उप स्वास्थ्य केंद्र, छह सामुदायिक केंद्र व जिला अस्पताल नारनौल के अलावा उप मंडल अस्पताल महेंद्रगढ़ एवं कनीना में टीके लगेंगे। सभी केंद्रों पर टीकाकरण टीम मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार, एमएस डॉ. आशा शर्मा, डिप्टी सीएमओ डॉ. डीके सैनी, डॉ. नरेंद्र कुमार, डीडीपीओ ओम प्रकाश व एडीआईओ हरीश के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने लगवाया दूसरा टीका
उपायुक्त अजय कुमार ने कोविड-19 से बचाव के लिए निर्धारित समय पर दूसरा टीका लगवाया। उन्होंने पहला टीका लगवा चुके सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे दूसरा टीका भी सही समय पर लगवाएं। डीसी ने कहा कि प्रदेश में फिर से कोविड-19 के मामले बढ़ने लगे हैं। ऐसे में लोगों को पूरी सावधानी बरतने की जरूरत है। वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। इसका कोई भी साइड इफेक्ट नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed