फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Talents honored in prize distribution ceremony

Mahendragarh-Narnaul News: पारितोषिक वितरण समारोह में प्रतिभाओं को किया सम्मानित

Thu, 01 Feb 2024 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Talents honored in prize distribution ceremony
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दौंगड़ा अहीर के प्रांगण में पारितोषिक वितरण एवं प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी कनीना डॉ. विश्वेश्वर कौशिक व विशिष्ट अतिथि खंड संसाधन समन्वयक कनीना दिलबाग सिंह रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य अमर सिंह निमहोरिया ने की। समारोह में मनीष कुमार को राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में लाइफ स्किल एवं एनवायरमेंट विषय पर बनाए माॅडल को पूरे प्रदेश में तृतीय स्थान प्राप्त करने व क्विज प्रतियोगिता में प्रदेशभर में तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रशंसा पत्र व ट्राॅफी देकर सम्मानित किया गया। इसी तरह राज्य स्तरीय गीता महोत्सव में श्लोकोंच्चारण प्रतियोगिता में प्रदेश स्तर पर भागीदारी करने पर कुमारी मनीषा को सम्मानित किया गया। प्रवक्ता पवन कुमार जांगिड़ को 75वें गणतंत्र दिवस समारोह पर जिला प्रशासन द्वारा श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। इसके अलावा विज्ञान अध्यापिका मधू मरोड़िया, एनसीसी कमांडर कैलाश यादव, प्रवक्ता रेणु यादव, विजय पाल को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि बीआरसी दिलबाग सिंह ने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर सरपंच मुकेश जांगिड़, सरपंच पवन कुमार, सरपंच योगेश कुमार, राजकुमार, होशियार सिंह, मनोज कुमार, शीतल मीणा, रामानंद, रमेश कुमार, देवव्रत, नीरज शर्मा, अजय कुमार, नरेंद्र कुमार, अशोक कुमार, सुरेंद्र यादव, महीपाल गौरा, सुनीता यादव, मीना कुमारी, राजकौर, मंजू यादव, डीपीई करण सिंह, रामगोपाल, रूपेश कुमार, मनोज कुमारी, विक्रम सिंह व धनसराज आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed