फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Talented children and social organizations honored

Mahendragarh-Narnaul News: प्रतिभावान बच्चों और सामाजिक संस्थाओं को सम्मानित किया

Sat, 09 Nov 2024 11:02 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Nov 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Talented children and social organizations honored
फोटो नंबर-07प्रतिभा सम्मान समारोह में छात्रा को सम्मानित करते अति​थि। संवाद
नारनौल। किला रोड स्थित साध्वी बहन मिश्री देवी आश्रम में वरिष्ठ नागरिक संगठन व सेठ गणेशीलाल मेमोरियल और चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर अतिथि राजपाल यादव उपप्रधान इनकम टैक्स, गायत्री देवी प्रमुख समाजसेविका तथा डाॅ. पूर्णप्रभा प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय ने शिरकत की।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता गौड़ ब्राह्मण सभा के प्रधान एडवाेकेट राकेश मेहता ने की। वरिष्ठ नागरिक संगठन नारनौल के प्रधान दुलीचंद शर्मा व अजीत जैन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद अतिथियों द्वारा मेधावी व विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र काजल, रविंद्र रंजन शाह ,आरती, रितू, अमन बंसल, जतिन, कोमल वर्मा, सचिन अग्रवाल व एनसीसी में बेस्ट कैडेट के रूप में स्नेहा व नंदनी, एनएसएस में उर्वशी, नेहा व हितेश कुमार रहे।
विज्ञापन

वहीं सांस्कृतिक में प्रतीक, आरती, चंद्र कांता व खेलकूद में यश शर्मा, रेणू, अंशुल, अंशिका, हर्षिता, खुशी, नैना, लक्ष्य सैनी, चित्रार्थ, गोरिका व दिव्या सैनी को भी पुरस्कृत किया। इसके अलावा वरिष्ठ नागरिक संगठन में अपनी उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने वाले वरिष्ठ नागरिक विजय सिंह यादव रहीश, भागीरथ प्रसाद तथा सुरेश जांगिड़ को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अनिता जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रवींद्र चौधरी, मुखराम सैनी, बीएल सैनी, शिवलाल वर्मा, शिवहरि अग्रवाल, रामानंद अग्रवाल, जयप्रकाश संघी, रामसिंह मधुर, धर्मपाल शर्मा, रामबिलास यादव, डाॅ. आरएन यादव, डा. सुमेरसिंह यादव, जयप्रकाश कौशिक, डाॅ. चंद्रमोहन तथा श्यामलाल सैनी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed