फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Tagging campaign of stray animals started in Kanina and Ateli

Mahendragarh-Narnaul News: कनीना और अटेली में बेसहारा पशुओं की टैगिंग अभियान शुरू

Tue, 09 Sep 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Sep 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Tagging campaign of stray animals started in Kanina and Ateli
फोटो 6पशुओं को टैगिंग करते कर्मचारी।स्रोत डीआईपीआरओ
महेंद्रगढ़/नारनौल। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला महेंद्रगढ़ के सभी शहरों में स्वच्छता अभियान लगातार और पूरे जोश के साथ जारी है। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार के निर्देश पर मंगलवार को शहरों में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां चलाई गई। यह जानकारी देते हुए जिला नगर आयुक्त रणवीर सिंह ने बताया कि शहरों को साफ और सुंदर बनाने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इसमें आमजन का भी सहयोग लिया जा रहा है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में महेंद्रगढ़ स्थित श्री ओम साई राम बचपन प्ले स्कूल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण रोपण किया। इसके अलावा नारनौल के नगर परिषद कार्यालय और कनीना में लोगों को कचरे के स्रोत पर ही उसके पृथक्करण के प्रति जागरूक किया गया। महेंद्रगढ़ में श्री साई राम बचपन प्ले स्कूल के छात्रों ने स्वच्छता टीम के साथ मोडा आश्रम डंप साइट का दौरा किया।
विज्ञापन

कनीना में पार्क के फुटपाथों को साफ किया गया और नांगल चौधरी में कचरा फैलाने वाले संवेदनशील स्थानों को साफ किया गया। जनस्वास्थ्य और सुरक्षा के मद्देनजर, कनीना और अटेली में बेसहारा पशुओं को पकड़ा गया और उन्हें टैग किया गया। मच्छरों से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए महेंद्रगढ़ के वार्ड नंबर 3 और 4 में फॉगिंग भी की गई। जिला नगर आयुक्त ने स्वच्छ पर्यावरण बनाए रखने के लिए प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई और नागरिकों से इस अभियान में लगातार सहयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed