{"_id":"582b50174f1c1b7c228fede2","slug":"syel-pm-narendra-modi-goverment-kiran-chaudhri","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल पर अपना फर्ज निभाएं मोदी सरकार: किरण चौधरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसवाईएल पर अपना फर्ज निभाएं मोदी सरकार: किरण चौधरी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस विधायक दल की नेता एवं तोशाम की विधायक किरण चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का एसवाईएल पर हरियाणा के पक्ष में फैसला दिए जाने के बाद अब केंद्रीय सरकार का दायित्व है कि वह शीघ्र इस नहर का निर्माण पूरा करवाए ताकि हरियाणा के किसानों को एसवाईएल का पानी मिल सके और प्यासी धरती की प्यास बुझ सके।
उन्होंने भाजपा सरकार से आह्वान किया कि केंद्र और प्रदेश की सरकारों को हरियाणा के लोगों को शीघ्रता से एसवाईएल का पानी मुहैया करवाने का दायित्व निभाना चाहिए। वे सोमवार देर सांय सतनाली खंड के गांव बारड़ा में एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने आई हुई थी। पत्रकारों से बात करते हुए चौधरी ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. चौ बंसीलाल ने एसवाईएल के लिए लंबा संघर्ष किया तथा सुप्रीम कोर्ट का फैसला हरियाणा के हक आने से स्व. चौ बंसीलाल का सपना साकार हुआ है। उन्होंने नोट बंदीकरण पर कहा कि देश का आम आदमी परेशान है तथा आम आदमी की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए सरकार को पहले से ही व्यापक प्रबंध करने चाहिए थे ताकि आम आदमी को लाइनों में खड़ा होकर परेशान ना होना पड़े। इस मौके पर प्रदेश किसान कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष धर्मवीर लांबा, पूर्व चेयरमैन चौ शीशराम मेचू, मदन ठेकेदार, सुमित्रा चौधरी, विक्रम लांबा, सुधीर लांबा, हरीश, मदन सिंह शेखावत, रोशनलाल आदि मौजूद रहे।