फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Suspect on police radar, busy in checking records of criminals

Mahendragarh-Narnaul News: पुलिस के रडार पर संदिग्ध, अपराधियों का रिकॉर्ड खंगालने में जुटी

Sun, 10 Dec 2023 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:45 PM IST
विज्ञापन
Suspect on police radar, busy in checking records of criminals
महेंद्रगढ़। प्रदेश भर में सबसे शांत माना जाने वाला जिला महेंद्रगढ़ एक सप्ताह से पूरे देश में चर्चा में है। इसका कारण है कि महेंद्रगढ़ जिले में भी अब गैंगस्टर के गुर्गे सक्रिय भूमिका निभाने में लगे हैं। पिछले एक सप्ताह के दौरान राजस्थान व हरियाणा की संयुक्त टीम की ओर से की गई कार्रवाई में गैंगस्टर से जुड़े कई आपराधिक चेहरे पुलिस के सामने आ चुके हैं। वहीं पुलिस इन बदमाशों पर पैनी नजर भी रखने लगी है। पुलिस की ओर से कई संदिग्धों की पहचान भी की जा चुकी है जो अलग-अलग गैंग से जुड़े हुए हैं। इसके लिए पुलिस की टीमें जानकारी जुटाने में लगी हुई हैं। हालांकि पुलिस की ओर से अभी इसका खुलासा नहीं किया गया है।
विज्ञापन


नितिन फौजी की सुखदेव से नहीं थी कोई दुश्मनी
दौंगड़ा जाट में नितिन फौजी के परिजनों ने बताया कि नितिन की सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के साथ कोई दुश्मनी या कहासुनी नहीं हुई थी। दोनों ही एक-दूसरे से परिचित भी नहीं थे, लेकिन नितिन फौजी गैंगस्टर रोहित गोदारा के संपर्क में आकर इस वारदात को अंजाम देने के लिए तैयार हुआ था। हालांकि अब आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसमें अनेक खुलासे होने की संभावना है। वहीं गांव सुरेहती पिलानिया निवासी रामवीर जाट और नितिन फौजी की पुरानी दोस्ती थी।
विज्ञापन


जांच पूरी होने के बाद जिला पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी
जिले के गांव खुडाना में 9 नवंबर को पुलिस टीम पर फायरिंग करने व आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में शामिल अपराधियों में नितिन फौजी के अलावा अन्य पांच को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में नितिन फौजी की जिला पुलिस भी तलाश कर रही थी। अब राजस्थान में प्रक्रिया पूरी होने पर जल्द ही जिला पुलिस भी नितिन फौजी को पूछताछ के लिए लेकर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव खुडाना में हुई वारदात में नितिन फौजी महेंद्रगढ़ पुलिस का वांछित अपराधी है। राजस्थान पुलिस की ओर से जांच पूरी होने के बाद उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाया जाएगा। पूछताछ के आधार पर जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मामले में महेंद्रगढ़ पुलिस ने राजस्थान व दिल्ली पुलिस की विभिन्न टीमों का सहयोग किया है। क्षेत्र में किसी भी प्रकार से गैंगस्टर गतिविधि को पनपने नहीं दिया जाएगा। लोगों से अपील है कि किसी भी प्रकार की सूचना मिलती है तो पुलिस का सहयोग करें।
-रणवीर सिंह, डीएसपी महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed