फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Surheti Jakhal's Subedar Sandeep Punia will play Tokyo Olympi

सुरहेती जाखल के सूबेदार संदीप पूनिया खेलेंगे टोकियो ओलंपिक

Sat, 13 Feb 2021 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 13 Feb 2021 11:41 PM IST
विज्ञापन
Surheti Jakhal's Subedar Sandeep Punia will play Tokyo Olympi
जीत के बाद जश्न मनाते संदीप पूनिया। संवाद - फोटो : Narnol
रांची में आयोजित हो रही 8वीं नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप-2021 में सुरहेती जाखल निवासी सूबेदार संदीप पूनिया ने 20 किलोमीटर पैदल चाल में राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ते हुए टोकियो ओलंपिक के लिए क्वालिर्फाई किया है। संदीप पूनिया ने 1 घंटा 20 मिनट 16 सेकेंड में 20 किलोमीटर की दूरी तय की है। इससे पहले 2012 में केरल के खिलाड़ी केटी इरफान ने 1 घंटा 20 मिनट 21 सेकेंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया था, जो ओलंपिक में वह टॉप 10 में रहा था।
विज्ञापन

जापान के टोकियो शहर में होने वाले ओलंपिक खेल के लिए भारतीय खिलाड़ियों का अलग-अलग प्रतियोगिताओं के आधार पर चयन हो रहा है। रांची में नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से 8वीं नेशनल रेस वॉकिंग चैंपियनशिप-2021 आयोजित की गई। प्रतियोगिता में 20 किलोमीटर पैदल चाल में गांव सुरहेती जाखल के संदीप पूनिया ने हिस्सा लिया। सेना में सूबेदार के पद पर कार्यरत संदीप पूनिया ने 1 घंटा 20 मिनट 16 सेकेंड में इसे पूरा किया। केटी इरफान के राष्ट्रीय रिकॉर्ड को तोड़ते हुए ओलंपिक का टिकट पक्का कर लिया। ओलंपिक क्वालिफाई के लिए 1 घंटा 20 मिनट 21 सेकेंड का समय दिया गया था। हरियाणा के राहुल ने भी 1 घंटा 20 मिनट 26 सेकेंड में लक्ष्य को पूरा करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। राहुल को भी ओलंपिक के लिए चुना गया है।
विज्ञापन

हर महीने 900 किलोमीटर चलता है संदीप
संदीप जाट रेजीमेंट में सूबेदार व वर्तमान में बेंगलुरु में इंडिया टीम की ओर से शिविर में ओलंपिक की तैयारी करने में जुटा है। हर माह में 900 किलोमीटर की प्रेक्टिस करता है। संदीप ने बताया कि हर महीने 50 हजार रुपये के जूते टूट जाते हैं। पिछले एक वर्ष से वह ओलंपिक की तैयारी कर रहा है। 2017 में हरियाणा सरकार ने संदीप पूनिया को भीम अवॉर्ड से नवाजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी बार करेगा देश का प्रतिनिधित्व
संदीप पूनिया दूसरी बार ओलंपिक में देश का प्रतिनिधित्व करेगा। इससे पहले वह 2016 रियो ओलंपिक में 50 किलोमीटर पैदल चाल में भाग ले चुका है। उस समय मौसम की वजह से उसका प्रदर्शन निराशाजनक रहा। संदीप को 33वीं रैंक मिली थी। इस बार क्षेत्र के लोगों को संदीप से मेडल की बहुत उम्मीदें हैं।
लॉकडाउन में खेत में ही बनाया था ट्रैक
अमर उजाला से फोन पर बातचीत में संदीप पूनिया ने बताया कि पिछले ओलंपिक में पदक से चूक जाने का गम उसके जेहन में है। वह लगातार प्रेक्टिस कर रहा है। लॉकडाउन में वह घर आ गया था। चार महीने तक वह घर पर रहा। उसने अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई कर तीन एकड़ में ट्रैक बनाया था। वहीं पर प्रतिदिन प्रेक्टिस करता था। पिछले दो माह से बेंगलुरु में प्रेेक्टिस कर रहा है।

पूर्व मंत्री ने दी बधाई
पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने संदीप पूनिया को ओलंपिक का टिकट मिलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि संदीप पूनिया महेंद्रगढ़ का ही नहीं अपितु देश का गौरव है। संदीप ने ओलंपिक खेलों में भाग लेकर देश का मान बढ़ाया था। इस बार मेडल भी लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed