फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Supply is being done regarding supply of drinking water

Mahendragarh-Narnaul News: पेयजल की सप्लाई को लेकर की जा रही खानापूर्ति

Thu, 26 Dec 2024 10:33 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 26 Dec 2024 10:33 PM IST
विज्ञापन
Supply is being done regarding supply of drinking water
फोटो संख्या:69- लंगड़ा वाली ढाणी में पानी सप्लाई को लेकर जेसीबी के माध्यम से गड्ढा खोदते जनस्वा
महेंद्रगढ़। शहर की लंगड़ा वाली ढ़ाणी में 15 वर्षों से पेयजल की समस्या को लोगों को सामना करना पड़ रहा है। समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से मिलकर मांग पत्र सौंपने को कह रहे है। इस पर जनस्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया और बुधवार को ढाणी में लोगों से बातचीत की।
विज्ञापन

वीरवार को विभाग की ओर से बुलडोजन से लाइन खोदी गई, लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। ढाणी के लोगों ने बताया कि विभाग सिर्फ खानापूरी कर रहा है। शुक्रवार को मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विभाग के अधिकारी सक्रिय हैं। इसके बाद अधिकारी ढाणी की तरफ देखेंगे भी नहीं। ढाणी में करीब 250 घरों के लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ढाणी के निवासियों ने पूर्व शिक्षामंत्री, वर्तमान विधायक व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को कई बार समस्या से अवगत करवाया, लेकिन इस समस्या का अभी तक कोई हल नहीं निकला। लोगों ने बताया कि 2005 में विभाग की ओर से उनकी ढ़ाणी तक पेयजल की पाइप लाइन डाली गई थी, लेकिन पेयजल की सप्लाई आज तक नहीं हुई है। उसके बाद करीब आठ माह पहले उन्हें गांव जाटवास से कुछ पानी मिल जाता था, परंतु वहां से पानी नहीं मिलने के कारण ढाणी के लोग बीते कई माह से पानी के लिए दर-दर भटक रहे हैं। वे प्रतिदिन दो पानी के टैंकर गिरवाने को मजबूर हो रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
वीरवार को मौके पर पानी सप्लाई सुचारू करने के लिए गए थे। जाटवास से सप्लाई के लिए लाइन खोदी गई थी। तीन-चार जगहों पर खोदी गई थी। ताकि पानी ढ़ाणी में पहुंचाया जा सके। दो दिन में पानी आपूर्ति शुरू करवा दिया जाएगा।- दीपचंद, कनिष्ठ अभियंता, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed