{"_id":"65ecd1d901f0bdfac80f0944","slug":"sumit-honored-for-winning-gold-in-khelo-india-university-games-narnol-news-c-203-1-sroh1011-107993-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सोना जीतने पर सुमित को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में सोना जीतने पर सुमित को किया सम्मानित
Sun, 10 Mar 2024 02:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 10 Mar 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
कनीना। उपमंडल के गांव चेलावास निवासी व राजकीय महाविद्यालय कनीना की खिलाड़ी सुमित कुमारी सेहरावत द्वारा खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम 2024 में 68 किलोग्राम कुश्ती भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर गांव में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
समारोह को संबोधित करते हुए अतरलाल ने कहा कि सुमित कुमारी ने गत 22, 23, 24 फरवरी को नागालैंड की राजधानी कोहिमा में आयोजित खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम 2024 में 68 किलोग्राम कुश्ती भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया है। सुमित कुमारी ने फाइनल राउंड में महाराष्ट्र प्रदेश की पहलवान शिवानी को हराकर स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। समारोह में चेलावास खेल स्टेडियम में कुश्ती खिलाड़ियों के लिए मैट का मैदान बनाने व कुश्ती का कोच नियुक्त करने की मांग की। समाजसेवी अतरलाल ने सुमित कुमारी को शाॅल ओढ़ाकर स्मृति चिह्न व प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने छात्रा के पिता सूबेदार राजबीर सिंह व माता सुनिता देवी, दादी छनकौर को भी सम्मानित किया।
इस अवसर पर केदारसिंह, रणजीत सिंह, सुभाचंद, जयसिंह पंच, अमरसिंह, राजवीर सिंह, डाॅ. संजय सेहरावत, सूबेदार सुरेंद्र सिंह, सत्यवीर, उमेद सिंह, बलजीत आदि मौजूद रहे।