फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sudden increase in temperature, unfavorable for wheat and gram crop

महेंद्रगढ़-नारनौल: अचानक बढ़ा तापमान, गेहूं ओर चने की फसल के लिए प्रतिकूल

Fri, 10 Feb 2023 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 10 Feb 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Sudden increase in temperature, unfavorable for wheat and gram crop
नारनौल। जनवरी माह के अंत में हुई हल्की बारिश के बाद मौसम में परिवर्तन के चलते अचानक तापमान बढ़ने से जहां लोगों को ठंड से राहत मिली है। वहीं यह गेहूं व चने की खेती के लिए प्रतिकूल बना हुआ है। फरवरी माह में गत वर्ष के मुकाबले तापमान इस बार करीब पांच से छह डिग्री सेल्सियस अधिक है। दिन का तापमान 25 से 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। तापमान बढ़ने से गेहूं की फसल के लिए नुकसानदेह साबित होगा। ऐसे में किसान भी अपनी फसल को लेकर चिंतित होने लगे हैं। दिनभर हवा चलने से चने की फसल पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन

जिले में इस बार 80 हजार 850 एकड़ में गेहूं की खेती है। गेहूं की अच्छी पैदावार के लिए इस समय तापमान 15 से 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास होना चाहिए। जिले में जनवरी माह में पाला गिरने से जहां सरसों की फसल को नुकसान हुआ। वहीं गेहूं की फसल के लिए ठीक रहा क्योंकि जिले में जनवरी माह में तापमान माइनस डिग्री में पहुंच गया था। जनवरी के अंत में बारिश होने से किसानों को खुशी जरूर मिली लेकिन एक सप्ताह बाद ही अचानक तापमान में बढ़ोतरी होने से किसान चिंतित है। फरवरी की शुरूआत से ही तापमान में अचानक बढ़ोतरी होने लगी। इसके चलते कृषि वैज्ञानिकों से लेकर किसानों तक की परेशानी पर पसीना आ गया है। 6 फरवरी को तो दिन का तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बढ़े तापमान के चलते गेहूं की फसल पर विपरीत असर पड़ने की आशंका है। किसानों का मानना है कि यदि इसी प्रकार तापमान में वृद्धि हुई तो गेहूं की उत्पादकता में कमी आएगी। खासतौर पर गेहूं की पछेती फसल में काफी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन

बॉक्स
अचानक बढ़ा तापमान गेहूं की फसल के लिए काफी नुकसानदेह साबित होगा। इस समय तापमान कम रहना चाहिए था, तभी गेहूं का उत्पादन अच्छा होता है। बढ़ते तापमान की वजह से फसल में कीटों के प्रकोप बढ़ने की भी आशंका है। - सुरेंद्र सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरवरी माह में बढ़े तापमान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अभी थोड़ी ठंड की आवश्यकता है, बढ़े तापमान से गेहूं की फसल की उत्पादकता कम होने की आशंका है, साथ ही इससे गेहूं की फसल पर बीमारियों के बढ़ने का खतरा बढ़ गया है। -नरेश कुमार।

अचानक बढ़े तापमान का गेहूं की उत्पादकता पर विपरीत असर पड़ेगा। खासतौर पर गेहूं की पछेती फसल पर इसका असर अधिक रहेगा। फरवरी में तापमान में खासी वृद्घि हुई है। किसान अपने फसल में हल्की नमी अवश्य बनाए रखें। -डॉ. सुमित।
जिले में फसल (प्रति एकड़)
सरसों - 225272
गेहूं- 80850
चना- 10.550
जौ - 575

फरवरी महीने का तापमान
दिनांक -- न्यूनतम ---- अधिकतम
एक फरवरी 10.5-- 18.2
दो फरवरी 6.8--- 24.0
तीन फरवरी 6.5-- 25.8
चार फरवरी 6.5 25.0
पांच फरवरी 9.5 --- 26.4
छह फरवरी 8.5---- 29.0
सात फरवरी 14.0 -- 28.8
आठ फरवरी 15.0 --- 26.0
नोट-तापमान डिग्री सेल्सियस में।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed