फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Sudama remained immersed in simplicity and devotion through Krishna's grace: Pt. Kuldeep

कृष्ण की कृपा से सादगी और भक्ति में लीन रहे सुदामा : पं. कुलदीप

Fri, 03 Jul 2026 11:17 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Sudama remained immersed in simplicity and devotion through Krishna's grace: Pt. Kuldeep
फोटो संख्या:70- गांव लावण में श्रद्धालुओं को कथा सुनाते कथावाचक पंडित कुलदीप भारद्वाज-स्रोत- आय
महेंद्रगढ़। गांव लावण स्थित बाबा समाध वाले मंदिर में चल रही सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन भगवान श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता और राजा परीक्षित मोक्ष की कथा सुनाई गई। कथावाचक पंडित कुलदीप भारद्वाज ने भक्तों को दोनों प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन सुनाकर भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

कथा में बताया गया कि सुदामा बचपन के मित्र और भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त थे। अत्यंत गरीबी में भी वे हमेशा प्रभु का स्मरण करते रहते थे। पत्नी सुशीला के बार-बार आग्रह पर वे द्वारका पहुंचे। जैसे ही भगवान कृष्ण को सुदामा के आगमन की सूचना मिली वे नंगे पांव दौड़कर उनसे मिलने पहुंचे और गले से लगा लिया। सुदामा के पैर धोकर उन्हें सम्मान दिया गया। कृष्ण की कृपा से सुदामा का जीवन बदल गया फिर भी वे सादगी और भक्ति में लीन रहे।
विज्ञापन

दूसरे प्रसंग में शुकदेव मुनि ने राजा परीक्षित को सात दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा सुनाई जिससे उनका मृत्यु का भय समाप्त हो गया। अंत में तक्षक नाग के डसने पर भी राजा परीक्षित को मोक्ष प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर रामभक्त यादव, सुजान सिंह, कृष्ण यादव, मिलूराम यादव सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे। कथा के माध्यम से भक्ति, मित्रता और मोक्ष का संदेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed