{"_id":"68c31ab014cdc73b3001d7c4","slug":"submitted-the-list-of-posts-of-the-sabha-verified-by-the-district-registrar-narnol-news-c-203-1-sroh1011-120053-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सभा के पदों की जिला रजिस्ट्रार से सत्यापित सूची सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सभा के पदों की जिला रजिस्ट्रार से सत्यापित सूची सौंपी
Fri, 12 Sep 2025 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:80- सैनी क्षेत्रीय सभा में नवनिर्वाचित प्रधान सुरेश सैनी को सभा प्रधान सुरेश कुमार
महेंद्रगढ़। सैनी क्षेत्रीय सभा में वीरवार को प्रशासक डॉ. योगेंद्र यादव ने सभा के प्रधान सुरेश कुमार सैनी को सभा के पदों की जिला रजिस्ट्रार से सत्यापित सूची सौंपी। इस दौरान चुनाव निष्पक्ष व शांतिपूर्वक करवाने पर समाज के लोगों ने भी प्रशासक व उनकी टीम तथा जिला प्रशासन का भी आभार जताया।
बता दें कि 11 जून को सभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद तथा सभा की कार्यकारिणी का समय पूरा होने से पहले चुनाव नहीं करवाने को लेकर जिला रजिस्ट्रार ने सभा पर प्रशासक सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया था। जिन्होंने 7 सितंबर को सैनी क्षेत्रीय सभा महेंद्रगढ़ के चुनाव करवाए गए थे। सभा के चुनाव में भारी बहुमत से समाज के लोगों ने सुरेश सैनी को प्रधान, महादेव प्रसाद को उप प्रधान, होशियार सिंह सैनी को सचिव, दुष्यंत सैनी को खजांची तथा रामनिवास सैनी को सहसचिव चुना गया था। कार्यकारिणी के 6 सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। प्रशासक सह चुनाव अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार ने सभा प्रांगण में पहुंचकर सभा प्रधान सुरेश सैनी को सभी सदस्यों व समाज के लोगों की उपस्थिति में जिला रजिस्ट्रार द्वारा अनुमोदित प्रधान सहित 11 सदस्यों की सूची सौंपी। इस मौके पर सभा के उप प्रधान महादेव प्रसाद, सचिव होशियार सिंह सैनी, खजांची दुष्यंत कुमार सैनी, सहसचिव रामनिवास सैनी, कार्यकारिणी सदस्य मास्टर दिनेश सैनी, लक्ष्मीनारायण सैनी, राधेश्याम सैनी, संजय सैनी, विनोद कुमार, कृष्ण कुमार सहित मास्टर कांशीराम सैनी, रमेश सैनी, घनश्यामदास सैनी, राजेश सैनी, होशियार सिंह, संजय सैनी, रामनिवास मौजूद रहे।