{"_id":"61896f7ae7193959e70e90b6","slug":"students-taking-admission-in-pg-course-have-two-days-left-to-deposit-fees-narnol-news-rtk6292794125","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी कोर्स में दाखिले लेने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने के लिए दो दिन शेष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी कोर्स में दाखिले लेने वाले विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने के लिए दो दिन शेष
विज्ञापन
स्नातकोत्तर कोर्स में दाखिले की मेरिट सूची तीन नवंबर को जारी हो चुकी है। इस सूची में स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को 10 नवंबर तक अपनी फीस जमा करवानी होगी। साथ ही संबंधित कॉलेज में विद्यार्थियों फीस के बाद दस्तावेज भी अवश्य जमा करवाने होंगे। इसके बाद ही विद्यार्थी का दाखिला कंफर्म होगा। करीब एक सप्ताह के बाद सोमवार को कॉलेज खुल गए हैं। ऐसे में विद्यार्थी फीस के साथ अपने दस्तावेज जमा करवा सकते है।
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नारनौल में पीजी के विभिन्न कोर्सों की कुल 370 सीटों पर कुल 105 विद्यार्थियों ने फीस जमा करवाई है। इसी प्रकार महिला महाविद्यालय नारनौल पीजी कोर्स की कुल 240 सीटों पर 80 छात्राओं ने फीस जमा करवाई है। इस प्रकार दोनों ही कॉलेजों में दोगुना सीटें रिक्त बची हैं। हालांकि अभी विद्यार्थियों के पास फीस जमा करवाने के लिए दो दिन का समय बचा हुआ है। इस प्रकार विद्यार्थी 10 नवंबर तक फीस जमा करवा सकते है। निर्धारित समयावधि तक फीस जमा नहीं करने की सूरत में सीटें रिक्त मानकर 12 नवंबर को वेटिंग लिस्ट जारी कर ओपन कॉउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले दिए जाएंगे।
पीजी में दाखिले की मेरिट सूची जारी हो चुकी है। जिसमें स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को 10 नवंबर तक फीस जमा करवानी होगी। ऐसे में जिन छात्राओं ने अभी तक फीस जमा नहीं करवाई है वे निर्धारित तिथि से पूर्व फीस जमा करवाकर अपने दस्तावेज कॉलेज में जमा करवाएं ताकि उनका दाखिला कंफर्म हो सके। -डॉ. आरपी सिंह, प्राचार्य, महिला कॉलेज, नारनौल।