{"_id":"69838d20c5454bdc710b2916","slug":"students-protest-continues-over-the-demand-for-basic-facilities-in-the-hostel-narnol-news-c-196-1-nnl1003-135678-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हॉस्टल में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर छात्रों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हॉस्टल में बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर छात्रों का धरना जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। गांव पटीकरा स्थित आयुर्वेदिक कॉलेज में हॉस्टल और अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग को लेकर छात्रों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। दूसरे दिन भी प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन न मिलने से छात्रों में रोष बढ़ता जा रहा है।
धरने पर बैठे छात्रों का कहना है कि आंदोलन के कारण उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है लेकिन इसके बावजूद कॉलेज प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
छात्रों ने बताया कि कॉलेज में हॉस्टल की सुविधा न होने से दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों को रहने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। इसके अलावा उचित परिवहन व्यवस्था के अभाव में रोजाना आवागमन भी चुनौती बना हुआ है। कई छात्रों को निजी साधनों पर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे समय और पैसे दोनों की अतिरिक्त परेशानी होती है।
विज्ञापन
धरनारत छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई तो वे प्रशासन के माध्यम से सरकार को भी ज्ञापन सौंपेंगे।
छात्रों ने मांग की कि कॉलेज में शीघ्र हॉस्टल निर्माण, नियमित परिवहन सुविधा और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराए जाएं ताकि विद्यार्थियों को पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण मिल सके। छात्रों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन जल्द उनकी समस्याओं का समाधान करेगा, अन्यथा वे शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रखने के लिए मजबूर होंगे।