फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students given the responsibility of head boy and head girl

विद्यार्थियों को हेड ब्वाय व हेड गर्ल की दी जिम्मेदारी

Fri, 27 May 2022 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Students given the responsibility of head boy and head girl
नारनौल। आरपीएस स्कूल नारनौल में शुक्रवार को इनवेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के डीन जेपी यादव व प्राचार्य बाबूलाल यादव मुख्यातिथि के रूप में मौजूद रहे। जबकि कार्यक्रम कोआर्डिनेटर राजेश्वरी देवी व मीनाक्षी यादव की संयुक्त अध्यक्षता में किया गया। वहीं उप प्राचार्य सुनील यादव व रवींद्र कुमार भी विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में पहली से आठवीं कक्षा तक के मदर टेरेसा सदन, कल्पना चावला सदन, एपीजे अब्दुल कलाम सदन तथा रामानुजन सदन के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इन विद्यार्थियों में कुछ का चयन विद्यालय के हेड ब्वाय, हेड गर्ल, सदन कप्तान तथा खेल कप्तान के रूप में किया गया। कार्यक्रम में मंच का संचालन शिक्षक मोहित व राहुल ने किया। समारोह से पूर्व विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट से अतिथियों को सलामी दी। इस मौके पर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद विद्यालय के डीन जेपी यादव व प्रधानाचार्य बाबूलाल यादव ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed