फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students gave the message of not burning firecrackers through painting

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों ने पेंटिंग के माध्यम से दिया पटाखे न जलाने का संदेश

Tue, 29 Oct 2024 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 29 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Students gave the message of not burning firecrackers through painting
फोटो नंबर-03अपने द्वारा बनाई गई पेटिंग को दिखाते आरोही स्कूल के विद्यार्थी। स्रोत-संस्थान
नारनौल। आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंढाणा में दीपक बनाओ प्रतियोगिता व प्रदूषण मुक्त दिवाली विषय पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ललित कला की प्रवक्ता सीमा कुमारी के मार्गदर्शन में किया गया। इसमें विद्यालय के 125 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

प्रदूषण मुक्त दिवाली विषय पर आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग कक्षा आठवीं से दसवीं के 71 विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने अपनी पेंटिंग के माध्यम से ध्वनि व वायु प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का एक प्रेरक संदेश दिया। पेंटिंग के माध्यम से छात्रों ने बताया कि दिवाली पर पटाखे जलाने से वायु प्रदूषित हो जाती है, जिससे सांस लेने में परेशानी हो सकती है। इसके साथ ही पटाखे जलाने से ध्वनि प्रदूषण भी होता है। जो कानों के लिए नुकसानदायक है। विद्यालय प्राचार्य लीलू राम यादव ने बताया कि प्रदूषण मुक्त दिवाली विषय पर पेंटिंग में वर्षा कक्षा 9वीं प्रथम, राजेश कक्षा आठवीं द्वितीय तथा दिव्या कक्षा 9वीं ए व सुहाना कक्षा 9वीं ए संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। इसके साथ ही जूनियर वर्ग कक्षा छठी व सातवीं के विद्यार्थियों के लिए दीपक बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 54 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed