फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students Gained Awareness of the Importance of Spices, Green Vegetables, and Fruits

Mahendragarh-Narnaul News: मसालों, हरी सब्जियों और फलों के महत्व से रूबरू हुए विद्यार्थी

Fri, 05 Jun 2026 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Students Gained Awareness of the Importance of Spices, Green Vegetables, and Fruits
फोटो नंबर-04समर कैंप में विद्या​र्थियों को जानकारी देते वक्ता। स्रोत: संस्थान
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास में चल रहे भाषा समर कैंप का चौथा दिन वीरवार को स्वास्थ्य एवं पोषण जागरूकता गतिविधियों के नाम रहा। शिविर में विद्यार्थियों को संतुलित आहार, मौसमी फल-सब्जियों व पारंपरिक पेय पदार्थों के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी संतोष कुमारी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए विभिन्न प्रकार के मसालों के गुणों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि रसोई में प्रयोग होने वाले मसाले न केवल भोजन का स्वाद बढ़ाते हैं, बल्कि शरीर को कई प्रकार के लाभ भी पहुंचाते हैं।
विज्ञापन

संस्कृत प्रवक्ता सुरेश कुमारी ने विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार की सब्जियों के महत्व से अवगत कराया। उन्होंने बच्चों को फास्ट फूड से दूर रहने की सलाह देते हुए कहा कि अधिक जंक फूड खाने से शरीर और हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाजशास्त्र प्रवक्ता संजय शर्मा ने हरी सब्जियों और मौसमी फलों के नियमित सेवन के फायदे बताए। उन्होंने कहा कि मौसमी फलों से शरीर को आवश्यक विटामिन मिलते हैं, जो स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखते हैं। इस अवसर पर संतोष कुमारी, सुरेश यादव, संजय शर्मा, वीरेंद्र, दिलीप तथा एवीआरसी ओमप्रकाश शर्मा सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed