फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Students encouraged to realize their dreams

Mahendragarh-Narnaul News: विद्यार्थियों को सपने साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया

Thu, 09 Jan 2025 09:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 09 Jan 2025 09:56 PM IST
विज्ञापन
Students encouraged to realize their dreams
फोटो संख्या:68- स्कूली विद्यार्थियों को डीएनए का प्रशिक्षण देती हकेवि की टीम--स्रोत- हकेंवि
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की ओर से ग्रामीण विद्यार्थियों को बायोटेक्नोलॉजी क्षेत्र का व्यावहारिक प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के प्रति रुचि पैदा करना है। उन्होंने विद्यार्थियों को धैर्य और अनुशासन के साथ सपने साकार करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रशिक्षण के दौरान डॉ. हुमिरा सोनाह ने मौलिक आनुवंशिक सामग्री के रूप में डीएनए की भूमिका पर व्यावहारिक व्याख्यान दिया। बताया कि डीएनए कैसे जीवन की विविधता को आकार देता है और समय के साथ विभिन्न प्रजातियों के विकास में योगदान देता है।
विज्ञापन

उन्होंने आनुवंशिक प्रक्रियाओं के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला और जैव प्रौद्योगिकी के उपयोग पर जोर दिया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसई के अंग्रेजी व्याख्याता और एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मुकेश कुमार, अन्य संकाय सदस्यों सूर्य प्रकाश, दीपक कुमार, मेनका, मनीषा, उगंता, हनुमान सहित विक्रम ने सक्रिय भागीदारी की। जैव प्रौद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष के प्रो. रूपेश देशमुख ने बताया कि यह कार्यक्रम भारत रत्न नानाजी देशमुख की 108वीं जयंती के उपलक्ष्य में ग्रामोदय सहस्त्र विद्या दीपः पहल के अंतर्गत आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed