{"_id":"6990bd8b4ff8c8d24a08ef82","slug":"students-displayed-their-talent-in-the-aagaaz-e-vasant-festival-narnol-news-c-196-1-nnl1003-136116-2026-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: आगाज-ए-वसंत उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: आगाज-ए-वसंत उत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा
विज्ञापन
फोटो नंबर-11बंसत उत्सव के दौरान एकल नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा। स्रोत-संस्थान
नारनौल। राजकीय महाविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय आगाज-ए-वसंत उत्सव का समापन समारोह शनिवार को बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ हुआ। इस दौरान बसंती रंगों और लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। प्रतियोगिताओं में बेस्ट नायिका सवयंवीं कुमारी और बेस्ट नायक अमन कुमार रहे।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर राजवीर सिंह की अध्यक्षता में किया गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्राचार्य एवं जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी डॉ. पूर्ण प्रभा व विशिष्ट अतिथि के रूप में दुर्गा शक्ति प्रभारी इंस्पेक्टर मीनाक्षी शर्मा और एसएचओ विमला देवी उपस्थित रहीं।
मुख्य अतिथि डॉ. पूर्ण प्रभा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बसंत पंचमी ज्ञान, संगीत, कला और विज्ञान की देवी सरस्वती को समर्पित पर्व है और यह विद्यार्थियों के लिए ज्ञान व सफलता का प्रतीक है।
विज्ञापन
प्राचार्य प्रोफेसर राजवीर सिंह ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रभारी मीना और प्रियंका शर्मा ने मंच संचालन किया।
विजुअल आर्ट गतिविधियों का निर्देशन डॉ प्रियंका शर्मा और डॉ वैनिका शर्मा ने किया, जबकि परफॉर्मिंग आर्ट गतिविधियों का संचालन डॉ. नरेश कुमार यादव, डॉ. मंजू रानी और डॉ. पारुल यादव के मार्गदर्शन में हुआ। निर्णयक मंडल में डॉ. पलक व डॉ. पूनम ने अपनी सुंदर भूमिका निभाई।