{"_id":"5f5fab7a8ebc3e4dd4465904","slug":"students-are-uploading-wrong-data-in-order-to-include-names-in-merit-list-narnol-news-rtk573575443","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरिट सूची में नाम शामिल करवाने के चक्कर में विद्यार्थी गलत डाटा कर रहे हैं अपलोड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरिट सूची में नाम शामिल करवाने के चक्कर में विद्यार्थी गलत डाटा कर रहे हैं अपलोड
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालयों में यूजी कक्षाओं में प्रवेश के लिए चल रहे ऑनलाइन आवेदन में विद्यार्थी मेरिट सूची में नाम शामिल करवाने के चक्कर में गलत डाटा अपलोड कर रहे हैं। शहरी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थी अपने आपकों ग्रामीण स्कूल के दिखा रहे हैं।
उच्चत्तर शिक्षा विभाग के नियमों के अनुसार ग्रामीण स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को पांच प्रतिशत अंक अतिरिक्त मिलते हैं। चाहे वह शहर का ही क्यों न हो। ये अंक 12वीं कक्षा के अंकों में जुड़कर महाविद्यालय की मेरिट सूची में अहम भूमिका निभाते हैं। विद्यार्थी एनसीसी बी सर्टिफिकेट के स्थान पर एनसीसी ए सर्टिफिकेट को आवेदन के साथ अपलोड कर रहे हैं। महाविद्यालय केवल बी सर्टिफिकेट के ही पांच प्रतिशत अंक जोड़ता है। इसके अलावा मूल दस्तावेजों को अपलोड करने में भी गलती कर रहे हैं। सोमवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने कुल 167 फॉर्म की ऑनलाइन जांच की। इनमें 19 फॉर्मों में कमी पाई गई जिन पर ऑब्जेक्शन लगाकर वापस भेज दिया। अब विद्यार्थियों को 48 घंटे में इन कमियों को दूर करना होगा। उसके बाद दोबारा फॉर्म महाविद्यालय एडमिशन कमेटी के पास आएंगे और उनकी दोबारा जांच होगी। वहीं पहले ऑब्जेक्शन लगाकर भेजे गए तीन फॉर्म की दोबारा जांच की गई। राजकीय महिला महाविद्यालय में मात्र 16 फॉर्म की जांच हुई।
नॉन मेडिकल बनी पहली पसंद:
ऑनलाइन फार्म भरने में विद्यार्थी नान मेडिकल संकाय को ज्यादा पसंद कर रहे हैं। अभी तक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 257 तथा राजकीय महिला महाविद्यालय में 82 छात्राएं आवेदन कर चुकी हैं। इसके अलावा बीए में भी विद्यार्थी अच्छी रुचि दिखा रहे हैँ। बीए में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में 334 और महिला महाविद्यालय में 194 विद्यार्थी आवेदन कर चुकी हैं। पिछले वर्ष राजकीय महिला महाविद्यालय में आई बीए अंग्रेजी ऑनर्स में छात्राएं बिल्कुल दिलचस्पी नहीं दिखा रहीं। अभी तक मात्र दो छात्राओं ने आवेदन किया है। सभी संकायों में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के लिए 732 तथा महिला महाविद्यालय में 358 छात्राओं ने आवेदन किया है।
विज्ञापन
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय
कक्षा आवेदन
बीए 334
बीकॉम 56
बीसीए 34
बीएससी मेडिकल 51
नान मेडिकल 257
राजकीय महिला महाविद्यालय महेंद्रगढ़
कक्षा आवेदन
बीए 194
बीए ऑनर्स 2
बीकॉम 35
बीएससी मेडिकल 45
बीएससी नॉन मेडिकल 82