फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Student Anu stood first in the essay competition

Mahendragarh-Narnaul News: निबंध प्रतियोगिता में छात्रा अनु रही प्रथम स्थान पर

Mon, 03 Nov 2025 11:21 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 03 Nov 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
Student Anu stood first in the essay competition
फोटो नंबर-10महिला कॉलेज में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के शहीदी दिवस कार्यक्रम को संबो​धित कर
नारनौल। राजकीय महिला महाविद्यालय में सोमवार को गुरु श्री तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें अनु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने की।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जीवन, शिक्षाओं और बलिदान पर प्रकाश डाला गया। प्राचार्य डॉ. आरपी सिंह ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब जी का बलिदान मानवता, सत्य और धर्म की रक्षा का प्रतीक है जो सदियों तक प्रेरणा देता रहेगा।
विज्ञापन

डॉ. यशपाल ने कहा कि आज के युग में जहां लोग अपने परिवार के लिए भी त्याग नहीं कर पाते, वहीं गुरु तेग बहादुर साहिब जी ने संपूर्ण मानवता की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया, जिसमें छात्राओं ने गुरु तेग बहादुर साहिब जी के जीवन और त्याग पर अपने विचार प्रस्तुत किए। इसमें अनु ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय और चितवन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजेता छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। मंच संचालन डॉ. ममता शर्मा ने किया, जबकि कार्यक्रम के सफल आयोजन में डॉ. हरमीत कौर सहित समस्त स्टाफ का योगदान रहा।

अंत में पूरा परिसर “जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल” और “फतेह” के जयकारों से गूंज उठा, जिससे वातावरण में भक्ति और उत्साह का माहौल बन गया। गुरुद्वारा प्रबंधन समिति की ओर से सरदार बलदेव सिंह चहल, सरदार अमरजीत सिंह रंधावा, सरदार गुरमेल सिंह संधू, सरदार प्रकाश सिंह, हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी से सरदार तेजिंदर पाल सिंह और सरदार लखबीर सिंह आसला विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed