{"_id":"6942ed580e1eebf541044e64","slug":"strict-action-is-being-taken-against-encroachments-but-no-action-is-being-taken-against-illegally-parked-vehicles-narnol-news-c-203-1-mgh1004-122527-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण को लेकर सख्ती लेकिन बेतरतीब से खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: अतिक्रमण को लेकर सख्ती लेकिन बेतरतीब से खड़े होने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई नहीं
विज्ञापन
फोटो संख्या:74- विश्वकर्मा चौक पर खड़े वाहन---संवाद
महेंद्रगढ़। नगर पालिका व प्रशासन की ओर से 19 दिसंबर को चार टीमें गठित कर ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाने की तैयारी शुरू कर ली है लेकिन दिनभर सड़कों के किनारों पर खड़े रहने वाले बेतरतीब वाहनों के खिलाफ अभी तक सख्ती नहीं हुई है।
वहीं नगर पालिका, प्रशासन व व्यापारियों के बीच बनी सहमति के अनुसार अब दुकानों के सामने दो फीट चौड़ाई और साढ़े तीन फीट लंबाई तक की दुकान पर चढ़ने उतरने के लिए एक या दो सीढ़ी बना सकते हैं। साथ ही नालियों पर अस्थाई रूप से ढक्कन रखे जा सकते हैं।
वहीं दूसरी ओर दो जगह पर अस्थाई पार्किंग बनाने के बाद भी लोग वाहनों को सड़क किनारे खड़ा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अतिक्रमण पर प्रशासन की ओर से अतिक्रमण पर सख्ती हो रही है, लेकिन वाहनों के खिलाफ कोई एक्शन नहीं लिया जा रहा है।
विज्ञापन
सिनेमा रोड, सब्जी रोड, विश्वकर्मा चौक, आंबेडकर चौक, आईटीआई रोड, रेलवे रोड, परशुराम चौक पर वाहन खड़े रहते है। सड़क के दोनों तरफ वाहन खड़े होने से जाम की स्थिति बन जाती है। शहर में करीब पांच हजार से अधिक वाहन खड़े रहते है।
दुकानदार सुभाष अग्रवाल, महेश, प्रमोद, शिव कुमार, नवीन ने बताया कि नगर पालिका प्रशासन का अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने का कार्य किया जा रहा है लेकिन अब प्रशासन को वाहनों के खिलाफ भी सख्ती से अजमानी चाहिए।
नपा प्रशासन की ओर से दो से तीन जगहों पर अस्थाई पार्किंग बनाई जा चुकी है। लोग सामान लेने के लिए आते है वे वाहन खड़ा करके घंटों बाद आते है जिससे जाम की स्थिति बन जाती है।
प्रशासन की ओर से इन वाहन चालकों की ओर से हिदायत दे कि वे अपने वाहन पार्किंग में खड़ा करें ताकि जाम की स्थिति न बन सके। उन्होंने पुलिस प्रशासन से इन वाहनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू करने की मांग की गई है।
-- -- -- -- -- -- --
- वर्जन:
शहर के मुख्य बाजारों के बाद अब पूरे शहर में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। 19 दिसंबर को चार टीमें ड्यूटी मजिस्ट्रेट व पुलिस बल के साथ पूरे शहर में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करेंगे।-रमेश सैनी, चेयरमैन नगर पालिका महेंद्रगढ़