फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Strengthening society and institutions is the true test of education: CJI Surya Kant

समाज और संस्थाओं को मजबूत बनाना ही शिक्षा की असली कसौटी : सीजेआई सूर्यकांत

Sun, 15 Mar 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Strengthening society and institutions is the true test of education: CJI Surya Kant
महेंद्रगढ़। समाज और संस्थाओं को मजबूत बनाना ही शिक्षा की वास्तविक कसौटी है। न्यायपालिका, सिविल सेवाएं, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय प्रशासन जैसी संस्थाओं को हमेशा मजबूत रहना चाहिए। यह बात भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने शनिवार को महेंद्रगढ़ स्थित हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कही। समारोह में 1462 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी गईं, जिनमें 827 को स्नातकोत्तर , 557 विद्यार्थियों को स्नातक डिग्री तथा 78 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्रियां प्रदान की गईं।
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह में युवाओं को संबोधित करते हुए सीजेआई सूर्यकांत ने कहा कि डिग्री केवल सालों की मेहनत से अर्जित किए गए ज्ञान की ही पुष्टि करती है। जीवन की असली दिशा और दशा व्यक्ति के चरित्र व निर्णय लेने की क्षमता से तय होती है। डिग्री मिलने के बाद भी शिक्षकों, परिजनों व देश के प्रति फर्ज को कभी नहीं भूलना चाहिए।
विज्ञापन

जब औपचारिक शिक्षा का ढांचा व्यक्ति के आसपास नहीं रहता, तब वही चरित्र और विवेक उसके मार्गदर्शक बनते हैं। विद्यार्थियों को अपने ज्ञान के साथ नैतिक मूल्यों और सही निर्णय लेने की क्षमता को भी विकसित करना चाहिए। उच्च शिक्षा केवल व्यक्तिगत सफलता का साधन नहीं है बल्कि समाज के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------

सीजेआई ने कबड्डी से दी आत्मनियंत्रण की सीख
सीजेआई ने कहा कि हरियाणा के लोकप्रिय खेल कबड्डी का उदाहरण दिया। कहा, कबड्डी में एक रेडर एक ही सांस में विरोधी पाले में प्रवेश करता है और लगातार कबड्डी-कबड्डी का उच्चारण करता रहता है। यह केवल खेल का नियम नहीं बल्कि अनुशासन और आत्मनियंत्रण का प्रतीक भी है। व्यक्ति को जीवन में हमेशा अपनी सीमाओं और वापस लौटने की जानकारी होनी चाहिए। महान रेडर बिना अति महत्वाकांक्षा के सही समय पर निर्णय लेते हैं और सुरक्षित लौट आते हैं। जीवन में व्यक्ति को बड़े सपने देखने के साथ विनम्रता, अनुशासन और सामूहिकता की भावना को बनाए रखना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed