{"_id":"680535b475e63148550eb1ae","slug":"street-lights-will-be-installed-on-the-dividers-of-state-highway-148b-narnol-news-c-203-1-sroh1010-116581-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: स्टेट हाईवे 148बी के डिवाइडर पर लगेंगी स्ट्रीट लाइट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: स्टेट हाईवे 148बी के डिवाइडर पर लगेंगी स्ट्रीट लाइट
Sun, 20 Apr 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 20 Apr 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। शहरी क्षेत्र में 148बी स्टेट हाईवे पर स्ट्रीट लाइट लगाने का रास्ता साफ हो गया है। नगरपालिका की ओर से स्ट्रीट लाइट के रखरखाव की जिम्मेदारी लेने के बाद लोक निर्माण विभाग की इलेक्ट्रिक शाखा ने स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना बनाई है।
रिवासा फ्लाईओवर से लेकर कैंची मोड़ तक (तीन किलोमीटर) 50 से अधिक स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। शहर में स्टेट हाईवे की दशा सुधरी है लेकिन इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने से रात में अंधेरा रहता है। इस हाईवे पर रात में कई हादसे भी हो चुके हैं। अंधेरे में अचानक सामने आए बेसहारा पशु भी हादसों का कारण बनते हैं।
स्टेट हाईवे 148 बी पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने से दुकानदारों में चोरी का भय बना रहता है। इस मार्ग पर लघु सचिवालय, न्यायिक परिसर, दो महाविद्यालय, दस से अधिक आटोमोबाइल के शाेरूम, 200 से अधिक दुकानें, 10 निजी अस्पताल, स्कूल व शोरूम हैं। दुकानदार हाईवे पर बने डिवाइडरों पर स्ट्रीट लाइटें लगाने की मांग कई बार अधिकारियों और विधायक से कर चुके हैं।
विज्ञापन
अब बजट बनाने का होगा काम
नगर पालिका ने लोक निर्माण विभाग की तकनीकी शाखा की ओर से मिले पत्र का 21 मार्च को जवाब भेज दिया है। पत्र में नगर पालिका के अधिकारी ने नगरपालिका सीमा में लगने वाली लाइट के रखरखाव, बिजली मीटर कनेक्शन और बिजली बिल की जिम्मेदारी लेने की सहमति दे दी है। इसके बाद लोक निर्माण विभाग की तकनीकी शाखा ने शहरी क्षेत्र में फोरलेन मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर बजट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
वर्जन...1
शहर के बीच से गुजर रहे स्टेट हाईवे पर स्ट्रीट लाइट लगाने को लेकर नगरपालिका से सहमति पत्र मिल गया है। शीघ्र ही बजट बनाकर लाइट लगवाने की दिशा में उचित कदम उठाए जाएंगे।- दीपक यादव, जेई, तकनीकी ब्रांच, पीडब्ल्यूडी।
वर्जन...2
पीडब्ल्यूडी की ओर से नगरपालिका को स्टेट हाईवे पर शहरी सीमा क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट का बिजली मीटर कनेक्शन, बिजली बिल व उनके रखरखाव को लेकर पत्र मिला था। इस पर नगरपालिका ने सहमति देते हुए जवाब भेज दिया है।-रमेश सैनी, प्रधान, नगरपालिका।