फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Street lights are being installed from old base to Dhanaunda Chowk, the city will be illuminated

Mahendragarh-Narnaul News: पुराने अड्डे से धनौंदा चौक तक लगाई जा रहीं स्ट्रीट लाइट, शहर होगा रोशन

Tue, 03 Sep 2024 12:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 03 Sep 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Street lights are being installed from old base to Dhanaunda Chowk, the city will be illuminated
फोटो नंबर-13नारनौल-रेवाड़ी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए फाउंडेशन तैयार करते कर्मचारी।
मंडी अटेली। कस्बे के पुराने बस अड्डे से धनौंदा चौक की तरफ जाने वाले नारनौल-रेवाड़ी मार्ग पर स्ट्रीट लाइट लगाई जा रही हैं। पुराने अड्डे से धन्नौंदा चौक के एक किलोमीटर लंबे मार्ग पर 40 पोल लगा कर उन पर स्ट्रीट लाइट व तिरंगा लाइट लगाई जाएंगी। इस पर करीब 26 लाख की लागत आएगी।
विज्ञापन

यह कार्य आचार संहिता लागू होने से पहले से ही चल रहा है, लेकिन बारिश होने के करण गति नहीं पकड़ रहा था। बारिश का मौसम कम होने के कारण पोल फाउंडेशन के कार्य में तेजी आई है। नेशनल हाईवे का बाइपास होने पर अटेली कस्बे में उनिंदा बाइपास से ताजपुर तक डिवाइडर लगा दिये थे. लेकिन पुराने अड्डे से धनौंदा चौक तक स्ट्रीट लाइट नहीं लग पाई थी। अटेली विधायक सीताराम यादव ने स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए अनेक बार संबंधित विभाग से पत्राचार किया था। स्ट्रीट लाइट का कार्य नगरपालिका अटेली की तरफ से दी विजय को ऑपरेटिव मल्टीपर्पज सोसायटी के द्वारा किया जा रहा है।
विज्ञापन

सोसायटी के प्रधान विजय सिंह ने बताया कि एक किलोमीटर लंबे मार्ग पर 40 फाउंडेशन तैयार कर, उनमें पोल लगा कर स्ट्रीट लाइट व तिरंगा लाइट लगाई जाएंगी। पोल की लंबाई 9 मीटर होगी, जिसके लिए मजबूत फाउंडेशन तैयार की जा रही है। यह एलईडी लाइट होंगी। इसमें बिजली की खपत कम होती है। इसके अलावा पुराने बस स्टैंड से नये बस स्टैंड तक पहले से लगी हुई स्ट्रीट लाइट पर तिरंगा लाइट लगाई जाएंगी। यह कार्य करीब एक माह में पूर्ण कर नगरपालिका को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed