{"_id":"6afb4171e26d22dc6f045131","slug":"stray-cattle-in-the-city-have-become-deadly-seven-people-have-lost-their-lives-in-three-years-narnol-news-c-203-1-mgh1006-131863-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: शहर में बेसहारा गोवंश बने जानलेवा तीन साल में सात लोगों ने गंवाईं जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: शहर में बेसहारा गोवंश बने जानलेवा तीन साल में सात लोगों ने गंवाईं जान
विज्ञापन
फोटो संख्या:79- बेसहारा गोवंश के टक्कर के शिकार बने शहरवासी - फाइल फोटो
महेंद्रगढ़। शहर की सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश अब लोगों की जान पर भारी पड़ रहे हैं। पिछले तीन साल में गोवंश की टक्कर और हमलों से सात लोगों की मौत हो चुकी है। इसके बावजूद नगर पालिका और प्रशासन समस्या का स्थायी समाधान नहीं कर पाए हैं।
बाजारों, कॉलोनियों और मुख्य सड़कों पर आज भी गोवंश के झुंड घूमते दिखते हैं। वाहन चालकों के साथ पैदल राहगीरों को भी डर के साये में चलना पड़ रहा है।
शिकायतें कई बार उठीं और अभियान चलाने की घोषणाएं भी हुईं, लेकिन जमीन पर हालात नहीं बदले। नगर पालिका ने अगस्त 2025 में करीब 350 गोवंश पकड़कर गोशालाओं में भेजने का अभियान शुरू किया था जो सिर्फ तीन दिन चला। शहर में अब भी करीब 500 बेसहारा गोवंश घूमने का अनुमान है।
गोवंश के कारण जान गंवाने वाले सात लोगों में अखबार बांटने वाले शंकर लाल भी शामिल हैं। 6 नवंबर 2024 को काम के दौरान गोवंश ने उन्हें टक्कर मारी, गंभीर चोटों से उनकी मौत हो गई। बालाराम तिवाड़ी की साल 11 सितंबर को घर के बाहर सांड की टक्कर से मौत हुई।
विज्ञापन
इसी तरह गुलशन शर्मा को 6 अगस्त को सब्जी मंडी रोड पर सांडों की लड़ाई के दौरान टक्कर लगी थी। उन्हें रेवाड़ी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां करीब तीन महीने बाद उनकी मौत हो गई। इनमें रमेश, माधो, नवीन और सुनील सैनी भी शामिल हैं।