फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Storyteller Jaya Kishori drenched the devotees in devotion with bhajans.

Mahendragarh-Narnaul News: कथावाचक जया किशोरी ने श्रद्धालुओं को भजनों से किया भक्ति में सराबोर

Tue, 01 Oct 2024 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 12:10 AM IST
विज्ञापन
Storyteller Jaya Kishori drenched the devotees in devotion with bhajans.
नारनौल। शहर के समीपवर्ती गांव जोरासी धाम श्याम मंदिर में रविवार रात श्री श्याम मस्ताने परिवार द्वारा आयोजित श्याम महोत्सव में विख्यात कथावाचक और भजन गायिका जया किशोरी पहुंचीं।
विज्ञापन

इस श्याम महोत्सव को लेकर नारनौल से पांच किलोमीटर दूर स्थित जोरासी धाम श्याम मंदिर तक रंग-बिरंगी लाइट और तोरणद्वार लगाकर बड़े ही मनोहारी रूप से सजाया गया। श्याम महोत्सव में पहुंचीं भजन गायिका जया किशोरी ने अपने प्रवचन के माध्यम से कहा कि भगवान कृष्ण ने अपने अवतार के दौरान जिस समय जैसी आवश्यकता महसूस हुई, वैसा ही रूप धारण कर भक्तों की रक्षा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भगवान भाव के भूखे हैं, जो भाव से भजे उसी का बेड़ा पार है। इसके बाद उन्होंने अपने भजन मेरे उठे विरह की प्रीत सखी वृंदावन जाऊंगी, काली कमली वाला मेरा यार है, मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जाएंगे राम आएंगे और मीठे रस से भरो री राधा रानी लागे म्हाने खारो-खारो जमाना जी काे पानी लागे भजन सुनाकर भक्तों को श्याम की भक्ति में ऐसा सराबोर कर दिया कि सभी झूम-झूम कर नाचने लगे। इसके बाद प्रसिद्ध गायक राज पारिक ने भी अपने भजनों के माध्यम से भक्तों का देर रात तक समां बांधे रखा। कार्यक्रम जोरासी धाम के पुजारी कमलकांत शर्मा के सानिध्य में हुआ, जिसमें आचार्य शशिकांत ने मंडल के सभी सदस्यों से पूजन करवा बाबा की ज्योति प्रज्ज्वलित करवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed