{"_id":"69a9c7b72808d786840e8b6d","slug":"stocking-up-for-navratra-begins-in-shops-goods-arriving-from-delhi-narnol-news-c-203-1-sroh1011-124555-2026-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: नवरात्रों के लिए दुकानों में स्टॉक शुरू, दिल्ली से आ रहा सामान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: नवरात्रों के लिए दुकानों में स्टॉक शुरू, दिल्ली से आ रहा सामान
विज्ञापन
फोटो संख्या:54- नवरात्र शुरू होने से पहले दुकान में रखी माता की चुंदरी व अन्य सामग्री--संवाद
महेंद्रगढ़। चैत्र नवरात्रों के आगमन से पहले ही शहर के बाजारों में धार्मिक सामान की मांग बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए दुकानदारों ने नवरात्रों को लेकर दुकानों में सामान स्टॉक करना शुरू कर दिया है। नारियल, सुपारी, माता की चुनरी, ध्वज, अगरबत्ती, कलश, लौंग, इलायची सहित पूजा में प्रयोग होने वाली अनेक वस्तुएं बाजार में पहुंचने लगी हैं।
दुकानदारों के अनुसार इस बार शहर की दुकानों में दिल्ली से बड़ी मात्रा में नारियल व सुपारी आ रही है। माता की चुनरी, नारियल के साथ बांधने वाली मौली, धूप, कपूर, हवन सामग्री, अखंड ज्योति के लिए दीपक व अन्य पूजन सामग्री बाजार में उपलब्ध होने लगी है। थोक में सामान आने से दुकानदारों को उचित दाम पर माल मिल जाता है।
व्यापारी सीताराम पुजारी ने बताया कि माता के शृंगार का सामान 100 से 500 रुपये, माता की पोशाक 300 से 5000 रुपये तक बिक रही है। सूखा नारियल 40 रुपये व पानी का नारियल 60 रुपये का है।