{"_id":"6807ed52ff696c84c90d76eb","slug":"stock-found-more-than-the-record-fine-of-97-thousand-imposed-narnol-news-c-203-1-sroh1010-116633-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: रिकार्ड से अधिक मिला स्टॉक, 97 हजार का लगाया जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: रिकार्ड से अधिक मिला स्टॉक, 97 हजार का लगाया जुर्माना
Wed, 23 Apr 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 23 Apr 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
महेंद्रगढ़। सीएम फ्लाइंग की टीम ने मंगलवार को अवैध अनाज भंडारण के खिलाफ कार्रवाई की। टीम ने कनीना मंडी के अलावा आढ़तियों के स्टॉक रजिस्टर की जांच की। इस दौरान रेलवे स्टेशन के नजदीक गोदाम में स्टॉक रजिस्टर से अधिक अनाज के भंडारण मिलने पर टीम ने आढ़ती पर 97598 रुपये का जुर्माना लगाया।
सीएम फ्लाइंग के निरीक्षक राजेश कुमार ने गुप्तचर विभाग महेंद्रगढ़ की सूचना पर शाम तीन बजे कनीना अनाज मंडी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मंदीप कुमार उपमंडल अधिकारी सिंचाई विभाग महेंद्रगढ़ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया। इसके अलावा विजय सिंह सचिव मार्केट कमेटी कनीना, मनोज कुमार जेई बिजली विभाग और उड़नदस्ते की टीम ने औचक निरीक्षण किया। मंडी के अनेक आढ़तियों के स्टॉक रजिस्टर जांचे गए।
रेलवे फाटक के नजदीक गणपति फ्लोर मील कनीना के निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाई गईं। मील संचालक राकेश कुमार मौके मौजूद थे। स्टॉक की जांच की गई तो मौके पर 89 क्विंटल सरसों, 121 क्विंटल बाजरा, 518 क्विंटल गेहूं का स्टॉक रिकार्ड से अधिक पाया गया। इस पर मार्केट कमेटी की ओर से 97598 रुपये का जुर्माना लगाया गया। वहीं बिजली निगम की ओर से तय मात्रा से अधिक लोड पाए जाने पर एलएलवन भी भरी गई।
विज्ञापन
टीम की ओर से औचक निरीक्षण की कार्रवाई जारी है। पिछले दो सप्ताह से राजस्थान से अवैध रूप से सरसों लाकर जिले की मंडियों में बिक्री करने, अनाज के अवैध भंडारण व अन्य प्रकार की अनियमितताओं को लेकर औचक निरीक्षण की कार्रवाई जारी है। टीम की ओर से दस से अधिक मामले पकड़े गए हैं और उनपर जुर्माना भी लगाया गया है।