फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   STEM fair organized in Government Senior Secondary School, Kanvi

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी में स्टेम मेला लगा

Sun, 23 Feb 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 23 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
STEM fair organized in Government Senior Secondary School, Kanvi
फोटो नंबर- 08गांव कांवी के विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा प्रदर्शित मॉडल का निरीक्षण करते - फोटो : संवाद
नारनौल। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कांवी में स्टेम मेले का आयोजन प्राचार्य सुरेश कुमार के मार्गदर्शन में किया गया।
विज्ञापन

प्रवक्ता डॉ. जितेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि विद्यालय की विज्ञान अध्यापिका शिल्पा कुमारी के दिशा निर्देशन में विद्यार्थियों को साइंस टेक्नोलॉजी इंजीनियरिंग व मैथमेटिक्स विषयों को सम्मिलित करते हुए सभी विषयों के संयुक्त मॉडल और प्रोजेक्ट तैयार किए हैं।
मेले में अम्ल क्षार परीक्षण, हवा के अनुप्रयोग, घनत्व, आयतन, ऑक्सीजन के अनुप्रयोग, वायु दाब, विद्युत परिपथ, विद्युत चुंबकीय प्रभाव सहित विज्ञान के अनेकों मॉडल प्रदर्शित किए गए। प्राचार्य व वरिष्ठ प्राध्यापकों ने मेले में जाकर विद्यार्थियों से उनके द्वारा तैयार किए गए विभिन्न मॉडल एवं प्रोजेक्ट के बारे में निरीक्षण कर जानकारी ली।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्राचार्य सुरेश कुमार ने कहा कि विज्ञान विषय एक प्रायोगिक विषय है तथा इसके प्रयोग व अनुप्रयोगों को कर के सीखने से अधिगम स्थायी हो जाता है। उपप्राचार्य विष्णु कुमार ने तैयार किए गए सभी प्रदर्शनों की सराहना की। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को विज्ञान विषय को रुचि के साथ पढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर उपप्राचार्य विष्णु कुमार, प्रवक्ता राजेश कुमार, मुंशीराम, अशोक, सुनीता, डॉ. जितेन्द्र, मुख्य शिक्षक शेरसिंह, रामनिवास, अखिलेश, ललिता, कुलदीप, शिल्पा, चारु, लिपिक मनजीत, संदीप सहित समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed