{"_id":"66ce27e6b7bf5de84f085044","slug":"status-of-mahendragarh-civil-hospital-increased-no-facilities-narnol-news-c-203-1-sroh1011-111693-2024-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल का दर्जा बढ़ा, सुविधाएं नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल का दर्जा बढ़ा, सुविधाएं नहीं
Wed, 28 Aug 2024 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 28 Aug 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या: 61 नागरिक अस्पताल ओपीडी के बाहर लगी मरीजों की लाइन--संवाद
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल का दर्ज बढ़ गया, लेकिन सुविधाएं नहीं बढ़ीं। 31 वर्षों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मिला था नागरिक अस्पताल का दर्जा। सुविधाओं के अभाव में नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ रेफरल अस्पताल के रूप में पहचान बना चुका है। दुर्घटनाओं में घायल होकर अस्पताल पहुंचने वाले 90 प्रतिशत लोगों को सुविधाओं के अभाव में प्राथमिक उपचार देकर हाई सेंटर के लिए रेफर किया जाता है।
पुराने भवन में जगह एवं पर्याप्त संसाधनों के अभाव में पुराने रिहायशी भवनों में उपचार किया जा रहा है। क्षेत्र की छह लाख की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं का जिम्मा उठा रहे इस अस्पताल का समय-समय पर दर्जा तो बढ़ा, लेकिन सुविधाओं में कोई इजाफा नहीं किया गया। नागरिक अस्पताल में ट्रामा सेंटर नहीं होने के कारण घायल को प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर के लिए किया जाता है। 27 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल के नए भवन का निर्माण करवाया जा रहा है, लेकिन इसके लिए इस वर्ष लोगों को इंतजार करना पड़ेगा।
क्षेत्र के लोगों की मांग पर सरकार की ओर से वर्ष 2019 में उप नागरिक अस्पताल इसका दर्जा बढ़ाकर नागरिक अस्पताल कर दिया गया था। साथ ही 50 बेड से 100 बैड का करने की घोषणा हुई थी। हालांकि 100 बेड का तो कर दिया गया, लेकिन सुविधाओं का दायरा नहीं बढ़ पाया। 10 जुलाई 2021 को नए भवन निर्माण का शिलान्यास किया गया। इस भवन में आपातकालीन वार्ड, ऑक्सीजन प्लांट, अल्ट्रासाउंड, डायलिसिस, आधुनिक लैब सहित अन्य सुविधाएं मिलनी आरंभ हो सकेंगी लेकिन लोगों को इसके लिए इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन
जिम्मेदारों का दावा है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इस सात मंजिला भवन का वर्ष में बनकर तैयार हो जाएगा। भवन तैयार होने पर ट्रामा सेंटर व अस्पताल में सुविधाएं मिलती आरंभ हो जाएंगी।
-- -- -- -- -- --
- इन समस्याओं ने बढ़ा दी परेशानी
पिछले तीस सालों में शहर की जनसंख्या बढ़कर करीब 50 हजार तक पहुंच गई, लेकिन स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई विस्तार नहीं किया गया। जिले के किसी भी अस्पताल में सिटी स्कैन तक की सुविधा नहीं है। इसके कारण जिलावासियों को पड़ोसी जिला रेवाड़ी, भिवानी व गुरुग्राम सहित नजदीक लगते प्रदेशों का सहारा है। महेंद्रगढ़ अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन, सी- एआरएम मशीन, ईएनटी सर्जन तक की सुविधा नहीं है। इसके कारण तैनात चिकित्सक भी लाचार नजर आ रहे हैं।
-- -- -- -- -- -
वर्जन:
जिले में सिटी स्कैन मशीन, अल्ट्रासाउंड मशीन व ईएनटी सर्जन की भी मांग सरकार को भेजी जा चुकी है। महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल के भवन का निर्माण भी अंतिम चरण में है। भवन का कार्य पूरा होने के बाद नए भवन में अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। नागरिक अस्पताल में मरीजों के लिए पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध हैं। - धर्मेंद्र सिंह, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, जिला महेंद्रगढ़।