फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Station superintendent assaulted

बेटे के ससुराल वालों ने स्टेशन अधीक्षक के साथ घर में घूसकर की मारपीट

Sat, 24 Jul 2021 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Station superintendent assaulted
स्टेशन अधीक्षक के घर में घुसकर बेटे के ससुराल वालों ने उसके एवं उसकी पत्नी के साथ मारपीट की। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ भर्ती करवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार अशोक कुमार निवासी निवासी गांव कान्हावास तहसील नीमराना जिला अलवर महेंद्रगढ़ रेलवे स्टेशन पर बतौर स्टेशन अधीक्षक कार्यरत हैं। अभी वो रेलवे कॉलोनी में अपने परिवार के साथ रहते हैं। 14 जून को उसके बेटे दीपक ने ट्रेडमैन श्याम लाल की बेटी से कोर्ट मैरिज कर ली थी। वह इस शादी के लिए खिलाफ हो सकता है। इस वजह से 21 जुलाई श्याम लाल एवं उसका बेटा राहुल उसके घर पर आया। इस दौरान दोनों घर के अंदर घुसकर स्टेशन अधीक्षक एवं उसकी पत्नी पर हमला कर दिया तथा गाली गलौज किए। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने आकर लड़ाई छुड़वाई। जाते समय उन्होंने जान से माने की धमकी भी दी। गंभीर चोट लगने की वजह से स्टेशन अधीक्षक एवं उसकी पत्नी को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार देकर हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने स्टेशन अधीक्षक अशोक कुमार के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed