{"_id":"6530207edfe1e9661704c57a","slug":"statement-recorded-in-the-case-of-attack-on-sarpanch-of-khairana-narnol-news-c-203-1-sroh1011-4376-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: खैराना के सरपंच पर हमले के मामले में बयान दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: खैराना के सरपंच पर हमले के मामले में बयान दर्ज
Wed, 18 Oct 2023 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
कनीना। उप मंडल के गांव खैराना के सरपंच पर हुए जानलेवा हमले के मामले में बुधवार को लेकर दौंगड़ा अहीर पुलिस चौकी में दोनों पक्षों के लोगों को बुलाया गया था। गांव खैराना के सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण चौकी में पहुंचे। सदर थाना प्रभारी कनीना हरदेव सिंह ने दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए तथा मामले से संबंधित जानकारी जुटाई गई। वहीं कुछ ग्रामीणों की ओर से पुलिस पर मामले में ढील बरतने का आरोप भी लगाया गया।
सदर थाना प्रभारी हरदेव सिंह ने बताया कि बुधवार को दोनों पक्षों को चौकी में बुलाया गया था। दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए गए हैं। इस मामले में तेजी से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के हिसाब से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। वहीं गांव खैराना के सरपंच राहुल यादव ने बताया कि इस मामले में पुलिस अपने हिसाब से कार्रवाई कर रही है। पुलिस की ओर से उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया जबकि उसके द्वारा दी गई शिकायत पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस इस मामले में भेदभावपूर्ण रवैया अपना रही है।