{"_id":"6259ae77b179411b535e8ae2","slug":"state-will-be-red-dora-free-by-april-24-sanjeev-kaushal-narnol-news-rtk6440047147","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 अप्रैल तक लाल डोरा मुक्त होगा प्रदेश ः संजीव कौशल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 अप्रैल तक लाल डोरा मुक्त होगा प्रदेश ः संजीव कौशल
विज्ञापन
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों की बैठक लेते उपायुक्त श्याम लाल पूनिया। संवाद
- फोटो : Narnol
हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी उपायुक्त के साथ स्वामित्व योजना के संबंध में बैठक की। इस दौरान उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को हरियाणा को लाल डोरा मुक्त किया जाना है। ऐसे में प्रॉपर्टी कार्ड का वितरण शुरू करें।
बैठक के बाद उपायुक्त श्याम लाल पूनिया ने बताया कि जिले में सर्वे ऑफ इंडिया की ओर से 145 पंचायतों का डाटा मिल गया है। फिलहाल प्रॉपर्टी कार्ड बनाए जा रहे हैं। इन 145 पंचायतों के 43417 प्रॉपर्टी कार्ड तैयार हैं। कार्ड के वितरण का कार्य 22 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। इस कार्य के लिए संबंधित एसडीएम को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में कुल 343 ग्राम पंचायतें हैं। गांव में नक्शा चस्पा करने के बाद इस संबंध में दावे व आपत्तियां भी पूरी हो चुकी हैं। जिस प्रॉपर्टी पर कोई भी मामला लंबित नहीं है, उस प्रॉपर्टी का कार्ड बनाया जा रहा है तथा संबंधित को वितरित भी किया जा रहा है। उपायुक्त ने बताया कि जिले में एक लाख 10 हजार से अधिक प्रॉपर्टी कार्ड वितरित होने हैं। ऐसे में ग्राम सचिव व पटवारियों को आज से ही काम पर लगाकर इस काम को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। बैठक में डीडीपीओ ओम प्रकाश व बीडीपीओ प्रमोद कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।