फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   State transport bus service started from Mahendragarh to Kosli via Bawani, villagers welcomed

महेंद्रगढ़ से कोसली वाया बवानियां राज्य परिवहन की बस सेवा शुरू, ग्रामीणों ने किया स्वागत

Wed, 06 Apr 2022 11:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
State transport bus service started from Mahendragarh to Kosli via Bawani, villagers welcomed
रेवाड़ी डिपो ने बुधवार से ग्रामीण रूटों पर राज्य परिवहन की बस सेवा शुरू करने पर सामाजिक संगठनों व ग्रामीणों द्वारा रेवाड़ी डिपो महा प्रबंधक व यातायात प्रबंधक का आभार व्यक्त किया है। यह बस सेवा कनीना से सुबह 6.20 बजे महेंद्रगढ़ के चलते चलेगी। महेंद्रगढ़ से 7.10 बजे कोसली के लिए प्रस्थान करेगी जो वाया डुलाना, मेघनवास चौक, बवानियां, गागड़वास, बचीनी, झगड़ोली, बुचावास, कनीना होते हुए कोसली पहुंचेगी। महेंद्रगढ़ से सीधी कोसली के लिए ग्रामीण रूटों से होते हुए पहली बस सेवा चलने से लोगों को भी राज्य परिवहन की सुविधा का लाभ मिलेगा। इसके कारण सबसे अधिक विद्यार्थियों व प्रतिदिन दिल्ली सहित अन्य क्षेत्रों में आवागमन करने वाले लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

समाजसेवी रामनिवास पाटोदा के नेतृत्व गांव गागड़वास बचीनी बस स्टैंड पर चालक बलराज व परिचालक नवीन का फूल माला पहनाकर स्वागत किया। ग्रामीणों द्वारा चालक व परिचालक का मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच दीपक, गुगन, हरि सिंह, रामकुमार, जीवन, श्रीचंद, सुरेश सहित अनेक लोगों ने रेवाड़ी डिपो महा प्रबंधक रविश हुड्डा, यातायात प्रबंधक रीतू शर्मा, सीआई सतीश, डीआई करण सिंह का आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed