फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   State government's budget will accelerate urban development: Ramesh Saini

प्रदेश सरकार के बजट से शहरी विकास को मिलेगी रफ्तार : रमेश सैनी

Wed, 04 Mar 2026 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
State government's budget will accelerate urban development: Ramesh Saini
फोटो संख्या:65 प्रधान रमेश सैनी - फोटो : Samvad
महेंद्रगढ़। बजट में शहरी विकास और नगर निकायों को सशक्त बनाने के लिए की गई घोषणाएं शहर के विकास को नई रफ्तार मिलेगी। जनहितैषी फैसलों का स्वागत करते हुए नगर पालिका महेंद्रगढ़ के प्रधान रमेश सैनी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट शहरों की तस्वीर बदलने वाला और आमजन को सीधे लाभ पहुंचाने वाला सिद्ध होगा।
विज्ञापन

बजट में पार्षदों को आपातकालीन फंड देना भी शहर में वार्डों के विकास के लिए सराहनीय है। अब प्रत्येक नगरपालिका पार्षद को 1.5 लाख रुपये का वार्षिक फंड दिया जाएगा। इस राशि को पार्षद अपने विवेक से वार्ड के छोटे लेकिन जरूरी विकास कार्यों या आपातकालीन जरूरतों पर खर्च कर सकेंगे।
विज्ञापन

शहरों में दशकों से नगर निकायों की जमीन पर कब्जा करके रह रहे लोगों के लिए मुख्यमंत्री ने नई नीति लाने की घोषणा की है। इस नीति के तहत पात्र लोगों को उनकी जमीन का मालिकाना हक दिया जाएगा जो शहरी निवासियों के लिए एक बड़ा सपना सच होने जैसा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही, आर्थिक राहत देते हुए सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स की 31 मार्च 2025 तक की पूरी बकाया ब्याज राशि को माफ करने का निर्णय लिया है जिससे संपत्ति धारकों पर पड़ा बोझ कम होगा।
वहीं नगर निकायों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार ने स्टाम्प ड्यूटी शुल्क का 2 प्रतिशत सीधे निकायों के खातों में भेजने का फैसला किया है। इससे निकायों के पास विकास कार्यों के लिए बजट की कमी नहीं रहेगी।
साथ ही, सामाजिक सरोकार को निभाते हुए अब नगर निकायों को स्वर्ग रोहिणी (शव वाहन) उपलब्ध कराए जाएंगे, जिससे आमजन को कठिन समय में सुविधा मिल सके।
वार्डों में होने वाले कार्यों में भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने और पारदर्शिता लाने के लिए 3 से 7 सदस्यीय वार्ड कमेटियों का गठन किया जा चुका है। अब स्थानीय मुद्दों के समाधान के लिए संबंधित वार्ड में ही एरिया सभा आयोजित की जाएगी।

इससे जनता और प्रशासन के बीच की दूरी कम होगी और विकास कार्यों में आम आदमी की राय शामिल होगी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का यह बजट शहरों के विकास को नई ऊंचाई देगा। पार्षदों को फंड देना और अवैध कब्जों को मालिकाना हक में बदलना एक क्रांतिकारी कदम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed