फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   State awardee teachers gave memorandum to the Chief Minister

Mahendragarh-Narnaul News: राज्य अवॉर्डी शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को दिया ज्ञापन

Mon, 06 Jan 2025 11:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 06 Jan 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
State awardee teachers gave memorandum to the Chief Minister
फोटो नंबर-07पूर्व मंत्री डा. अभय सिंह यादव को ज्ञापन सौंपते राष्ट्रीय अवॉर्डी शिक्षक संघ के स
नारनौल। राज्य और राष्ट्रीय अवॉर्डी शिक्षक संघ की ओर से राज्य शिक्षक पुरस्कारों से संबंधित मांगों को पूरा करवाने के संदर्भ में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। ज्ञापन जिला प्रधान वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव को दिया। प्रधान वीरेंद्र सिंह ने बताया कि सरकार एवं विभाग द्वारा राज्य शिक्षक पुरस्कारों से सम्मानित शिक्षकों को 2 साल की अतिरिक्त सेवा वृद्धि का लाभ, दो एडिशनल इंक्रीमेंट और स्थानांतरण प्रक्रिया में प्राथमिकता स्वरूप पांच अंक दिए जाते रहे हैं। उनको पुन बहाल किया जाना चाहिए। राज्य अवॉर्डी बीआरसी दिलबाग सिंह ने बताया कि राज्य शिक्षक पुरस्कृत शिक्षकों को सम्मान स्वरूप कुछ लाभ पूर्व में सरकार एवं विभाग द्वारा दिए जाते रहे हैं, उसे भविष्य में भी जारी रखना चाहिए। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से गुहार लगाई गई है। जिसे सरकार के पास भेजा जाएगा और उपरोक्त लंबित मांगों को जल्दी सरकार के समक्ष रखने का आश्वासन पूर्व मंत्री द्वारा दिया गया है। इस अवसर पर राजेश कुमार, हिंदी अध्यापिका प्रमिला, प्रवक्ता डॉ. जितेंद्र कुमार, बीरेंद्र सिंह, कुलदीप सिंह व होशियार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed