फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Start irrigation using canal water supply from the 22nd of the month onwards.

Mahendragarh-Narnaul News: नहरी पानी की आपूर्ति 22 से अगले दिन से शुरू करें सिंचाई

Fri, 16 Jan 2026 11:40 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Start irrigation using canal water supply from the 22nd of the month onwards.
फोटो 12अटेली माइनर। स्रोत सिंचाई विभाग
नारनौल। नहरी पानी का इंतजार कर रहे किसानों के लिए राहत की खबर है। 20 जनवरी को खुबड़ू हेड से पानी छोड़ा जाएगा जो 22 को नारनौल पहुंचेगा। इसके बाद 23 जनवरी से सिंचाई विभाग की तरफ से शेड्यूल के अनुसार पानी गांवों में छोड़ा जाएगा। इससे अंतिम छोर के गांवों तक आसानी पानी पहुंच सकेगा।
विज्ञापन

वहीं अक्सर टेल के गांवों तक नहरी पानी नहीं पहुंच पाता था लेकिन शेड्यूल बनाकर पानी छोड़ने से आखिर तक पहुंच सकेगा। अभी हाल ही में दो किसानों के खिलाफ पानी की चोरी करने पर पुलिस में शिकायत दी गई थी। सिंचाई विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सभी को समान रूप से पानी मिल सके इसके लिए शेड्यूल तैयार किया गया है। नोलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी का ये रहेगा शेड्यूल : नोलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी के गांव सुरानी, कादीपुरी, भूषण खुर्द, भूषण कला, सेका और नीरपुर गांव के किसानों के लिए 23 व 24 जनवरी को पानी छोड़ा जाएगा। वहीं, गांव मढाणा, खानपुर, ढाणी मामराज, कांवी, मुरारीपुर, सिलारपुर और भोजावास गांव के किसानों के लिए 25 व 26 जनवरी को पानी छोड़ा जाएगा। श्यामपुरा माइनर के गांव नोरंगपुरा, कुंजपुरा, शाहपुर दोयम और श्यामपुर के किसानों के लिए 23, 24, 25, 26 को पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन

नोलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी के गांव मूलोदी, आकोली, इकबालपुर, नंगली, सिलारपुर, भोजावास, अकबरपुर, सिरोही बहाली, नेहरू नगर, भुंगारका व शिमली के किसानों के लिए 27 व 28 जनवरी को पानी छोड़ा जाएगा। नोलपुर डिस्ट्रीब्यूटरी के गांव मोहनपुर, चेक मलिकपुर, नांगल चौधरी, कालबा, बामनवास खेता, नांगल नूनिया, बनिहाड़ी और नायन गांव के लिए 29, 30 जनवरी को पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार मोहनपुर, चेक मलिकपुर, नांगल चौधरी, कालबा, बामनवास खेता, नांगल नूनिया, बनिहाड़ी और नायन के लिए 31 जनवरी व एक फरवरी को पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed