फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Stars Will Emerge from Sports Nurseries; Volleyball Becomes the Top Choice.

Mahendragarh-Narnaul News: खेल नर्सरी से चमकेंगे सितारे, वॉलीबॉल बना पहली पसंद

Fri, 22 May 2026 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
Stars Will Emerge from Sports Nurseries; Volleyball Becomes the Top Choice.
फोटो नंबर- 31धर्मबीर, वॉलीबॉल खिलाड़ी
नारनौल। जिले में वॉलीबॉल युवाओं का सबसे पसंदीदा खेल बन चुका है। सत्र 2026-27 में जिले में सबसे अधिक खेल नर्सरी भी वॉलीबॉल के लिए आवंटित की गई हैं। गांव धानौता स्थित खेल नर्सरी से कई खिलाड़ियों ने पिछले वर्ष राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

अब खिलाड़ी आगामी अगस्त में होने वाले खेल महाकुंभ की तैयारियों में जुटे हैं। गत वर्ष नर्सरी के खिलाड़ी सचिन और धर्मबीर ने खेल महाकुंभ में भाग लिया था, जिनमें से सचिन का चयन खेल कोटे से सेना में हो चुका है।
विज्ञापन

वहीं धर्मबीर लगातार अभ्यास कर रहे हैं। कोच मनोज खटाणा ने बताया कि नर्सरी शुरू होने के बाद खिलाड़ियों में उत्साह बढ़ा है। वर्तमान में करीब 50 खिलाड़ी यहां नियमित अभ्यास कर रहे हैं और राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
गत वर्ष खेल महाकुंभ में भाग लिया था और विभिन्न जिलों की टीमों के खिलाफ खेलने का मौका मिला था। आगामी दिनों में आयोजित होने वाले खेल महाकुंभ को लेकर उत्साहित हूं। -धर्मबीर, वॉलीबॉल खिलाड़ी

बॉक्स
दोस्तों को वॉलीबॉल का खेलते हुए देखकर मैनें भी वॉलीबॉल का अभ्यास शुरू किया था। गत प्रतियोगिताओं के अनुभव आगामी प्रतियोगिता में सहायक सिद्ध होंगे। भारतीय टीम में शामिल होकर देश के लिए खेलना मेरा सपना है। -अर्पित, वॉलीबॉल खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article