फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Standing on the roof, an elderly person cutting tree branches fell, died

छत पर खड़े होकर पेड़ की टहनियां काट रहा बुजुर्ग गिरा, मौत

Sat, 23 Apr 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Standing on the roof, an elderly person cutting tree branches fell, died
गांव बुचौली में मकान के साथ लगते पेड़ों की टहनियां काट रहे छत पर चढ़े बुजुर्ग का संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 77 वर्षीय बुजुर्ग जगदीश प्रसाद वीरवार को छत के सहारे लगे पेड़ों की टहनियों की कटाई कर रहे थे। अचानक संतुलन बिगड़ने से छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में परिजन उसे उपचार के लिए गुरुग्राम के निजी अस्पताल लेकर गए जहां उपचार के दौरान जगदीश प्रसाद की मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक के पुत्र राजेश कुमार ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता वीरवार को छत पर पेड़ों की टहनियों की कटाई करने के लिए चढ़े थे। संतुलन बिगड़ने से गिरकर घायल हो गए। उपचार के दौरान गुरुग्राम के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की शिकायत पर इत्फाकिया कार्रवाई करते हुए शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed